{"_id":"68b461591e48a58f540f193f","slug":"fifth-cutoff-for-ncweb-admission-will-be-released-today-ashram-news-c-340-1-del1011-103158-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: एनसीवेब दाखिले के लिए पांचवीं कटऑफ आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: एनसीवेब दाखिले के लिए पांचवीं कटऑफ आज होगी जारी
विज्ञापन
-पांच सितंबर तक फीस का भुगतान कर दाखिला कर सकेंगे सुनिश्चित
-भी तक बीए और बीकॉम प्रोग्राम की लगभग 11600 सीट पर हो चुके हैं दाखिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलिजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले को लेकर सोमवार को पांचवीं कटऑफ जारी होगी। अभी तक बीए और बीकॉम प्रोग्राम की लगभग 11600 सीट पर दाखिला हो चुके हैं।
एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि दाखिला को लेकर एक सितंबर को पांचवीं कटऑफ जारी की जाएगी। अभी बीए और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए करीब 3600 सीटें खाली पड़ी हैं। एससी श्रेणी की ज्यादातर सीटें सभी केंद्रों की भर गई हैं। कटऑफ जारी होने के बाद उम्मीदवार दो सितंबर सुबह दस बजे से लेकर तीन सितंबर रात 11:59 मिनट तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। पांचवीं कटऑफ के दाखिले कॉलेज चार सितंबर शाम पांच बजे तक पूरा करेंगे। उम्मीदवार पांच सितंबर शाम पांच बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
इस बार एनसीवेब के 26 केंद्रों पर पढ़ाई के लिए करीब साढ़े 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। पांचवीं कटऑफ के बाद आठ सितंबर से दाखिले को लेकर स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी। पहली से लेकर पांचवीं कटऑफ में किसी कारण से दाखिले न लेने वालों के लिए स्पेशल कटऑफ जारी होगी। दाखिले की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। एनसीवेब में 26 कॉलेज केंद्रों पर पढ़ाई होती है। इसमें हंसराज और मिरांडा हाउस जैसे नामचीन कॉलेज भी शामिल हैं। इन केंद्रों पर बीए और बीकॉम प्रोग्राम की कक्षाएं सप्ताहांत और अवकाश के दिन आयोजित होती हैं।