{"_id":"609b620bd37c1024c62c8e4b","slug":"female-teacher-commits-suicide-in-flat-at-delhi-police-received-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला टीचर ने फ्लैट में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला टीचर ने फ्लैट में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Wed, 12 May 2021 10:35 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 May 2021 10:35 AM IST
सार
मंगलवार दिन में शभांजली का शव पटपड़गंज स्थित उसके फ्लैट पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त शुभांजली शर्मा (37) के रूप में हुई है। मंगलवार दिन में शभांजली का शव पटपड़गंज स्थित उसके फ्लैट पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
नोट में उसने अपनी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुभांजली का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधु विहार थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुभांजली परिवार के साथ पटपड़गंज स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहती थी। इसके परिवार में पति दीशांत शर्मा, 12 साल की बेटी और 9 साल का एक बेटा व अन्य सदस्य हैं। शुभांजली एक निजी स्कूल में टीचर थी जबकि उसका पति वकील है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
इसलिए शुभांजली अपने पति से अलग विश्वास नगर अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार सुबह वह बैंक जाने की बात कर घर से निकली और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका फोन भी नहीं उठा। डर की वजह से परिवार उसके फ्लैट पर पहुंचा तो देखा कि शुभांजली पंखे से लटकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।