फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Female teacher commits suicide in flat at delhi Police received suicide note

दिल्ली: महिला टीचर ने फ्लैट में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 12 May 2021 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 May 2021 10:35 AM IST
सार

मंगलवार दिन में शभांजली का शव पटपड़गंज स्थित उसके फ्लैट पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
 

विज्ञापन
Female teacher commits suicide in flat at delhi Police received suicide note
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक महिला टीचर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की शिनाख्त शुभांजली शर्मा (37) के रूप में हुई है। मंगलवार दिन में शभांजली का शव पटपड़गंज स्थित उसके फ्लैट पर लटका हुआ मिला। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


नोट में उसने अपनी ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुभांजली का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मधु विहार थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुभांजली परिवार के साथ पटपड़गंज स्थित एक फ्लैट में किराए पर रहती थी। इसके परिवार में पति दीशांत शर्मा, 12 साल की बेटी और 9 साल का एक बेटा व अन्य सदस्य हैं। शुभांजली एक निजी स्कूल में टीचर थी जबकि उसका पति वकील है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शुभांजली अपने पति से अलग विश्वास नगर अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार सुबह वह बैंक जाने की बात कर घर से निकली और काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका फोन भी नहीं उठा। डर की वजह से परिवार उसके फ्लैट पर पहुंचा तो देखा कि शुभांजली पंखे से लटकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed