फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Female employee accuses school principal of molestation; case registered...

Delhi News: महिला कर्मचारी ने स्कूल के प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज...

Tue, 28 Jul 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Female employee accuses school principal of molestation; case registered...
-शाहदरा जिले के गांधी नगर स्थित एक सरकारी स्कूल की वारदात, 11 साल से महिला काॅन्ट्रेक्ट पर सैनिटेशन वर्कर का कर रही काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पर महिला सफाई कर्मचारी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रिंसिपल ने उसे अपने कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छुआ। पुलिस ने शिकायत के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


43 वर्षीय पीड़िता पिछले करीब 11 सालों से स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसने बताया कि यह घटना गत 15 जून को दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई थी। वह डीडी कक्ष की चाबी रखने प्रिंसिपल के कमरे में गई थी। उस समय प्रिंसिपल कमरे में बैठे थे। उन्होंने बातचीत शुरू की और फिर गलत तरीके से छूने लगे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। डर के कारण वह रोती हुई घर चली गई और नौकरी जाने के भय से किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसे पता चला कि प्रिंसिपल ने उसके पर्यवेक्षक से उसे नौकरी से हटाने के लिए कहा है। इससे परेशान होकर उसने अपने बेटे और भाई को घटना की जानकारी दी। परिजनों के कहने पर पीड़िता ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शाहदरा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पुलिस स्कूल के अन्य कर्मचारियों और प्रिंसिपल से पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह कई दिनों तक स्कूल नहीं गई। उसे नौकरी जाने का डर सता रहा था। प्रिंसिपल द्वारा नौकरी से हटाने की बात सुनकर वह बुरी तरह परेशान हो गई। इसी के बाद उसने हिम्मत जुटाकर परिवार को अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed