फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   father sexually assaulted minor girl in delhi police arrested

शर्मनाक: जान से मारने की धमकी देकर सौतेला पिता करता था बच्ची से हैवानियत, ऐसे खुला राज

Mon, 17 Jan 2022 07:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

दिल्ली में शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 13 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
father sexually assaulted minor girl in delhi police arrested
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में 13 साल की बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने बच्ची के साथ उस समय घटना को अंजाम दिया, जब उसकी मां लड़ाई करने के बाद अपने मायके चली गई थी। 
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की काउसलिंग और मेडिकल करवाया। पुलिस ने बच्ची के बयान पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची अपनी मां, सौतेले पिता और बहन के साथ जनकपुरी इलाके में रहती है। बच्ची जब ढाई साल की थी तभी उसके पिता उसकी मां को छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। उसका सौतेला पिता बिजली मरम्मत का काम करता है, जबकि उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। 15 जनवरी को बच्ची अपनी मां के साथ जनकपुरी थाने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने अपने सौतेले पिता पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में बच्ची ने बताया कि पिछले साल अप्रैल माह में उसकी मां का सौतेले पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा के बाद उसकी मां बहन को लेकर अपने मायके चली गई। 

16 अप्रैल को आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसने अपनी मां को कुछ नहीं बता पाई। आरोपी अगस्त माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 15 जनवरी को उसने साहस कर सारी बात अपनी मां को सारी बात बता दी। मां उसे लेकर जनकपुरी थाने पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed