{"_id":"6060ce8c8ebc3ec44635b858","slug":"fatal-effects-on-skin-and-eyes-by-using-chemical-colours-during-holi-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचकर रहें: इन रंगों से त्वचा और आंखों पर पड़ सकता है घातक असर, जानें डॉक्टर की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचकर रहें: इन रंगों से त्वचा और आंखों पर पड़ सकता है घातक असर, जानें डॉक्टर की राय
Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:14 AM IST
सार
- होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या फिर कोई लोशन जरूर लगा लें ताकि किसी प्रकार की एलर्जी न हो।
- होली खेलते समय अगर आंखों में रंग चला जाए और जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
होली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
विस्तार
होली खेलते समय लोगों को चीनी रंगों सहित तमाम रासायनिक रंगों से बचने की जरूरत है। चेहरे पर किस प्रकार का रंग लगाना है। इसका सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। नहीं तो रंग में भंग पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विभिन्न रासायनिक रंगों का आंखों और त्वचा, पर घातक असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि होली प्राकृतिक रंगों से ही खेलें।
विज्ञापन
वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एके शर्मा ने बताया कि रसायनिक रंगों में पाया जाने वाला कॉपर सल्फेट आंखों में एलर्जी करता है। बाजार में मौजूद रंगों में सीसा, माइका, चूना, मिट्टी, डाई व हरे रंग में कॉपर सल्फेट मिला होता है, जो सबसे ज्यादा नुकसान करता है। सूखे रंगों से भी दिक्कतें होती हैं व गीले रंग तो देर तक रहने के कारण और नुकसान करते हैं। मसलन खुजली, एक्जीमा, जलन सांस लेने में तकलीफ की समस्या।
विज्ञापन
डॉक्टर वर्मा ने बताया कि त्वचा के संपर्क मे आने से रंगों के रसायन त्वचा में दाने व खुजली करते हैं। कई बार घाव तक हो जाता है, जिससे रंगों के रसायन सीधे खून तक पहुंच जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि सिर्फ प्राकृतिक रंगों से ही होली खेले जितना हो सके रसायनिक रंगों के प्रयोग न करें
विज्ञापन
ये बरते सावधानियां
- होली खेलने से पहले त्वचा पर तेल या फिर कोई लोशन जरूर लगा लें ताकि किसी प्रकार की एलर्जी न हो।
- होली खेलने के तुरंत बाद ही साबुन से चेहरा साफ नहीं करें क्योंकि साबुन क्षारीय से बना होता है जो त्वचा को और रूखा बनाता है। इसके बजाय रंग छुड़ाने के लिए क्लिंजिंग क्रीम, लोशन का प्रयोग बेहतर होगा।
- होली खेलते समय अगर आंखों में रंग चला जाए और जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।