फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers will no longer tolerate the injustice of Kejriwal government: Bidhuri

केजरीवाल सरकार के अन्याय अब बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान: बिधूड़ी

Sat, 25 Feb 2023 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers will no longer tolerate the injustice of Kejriwal government: Bidhuri
केजरीवाल सरकार के अन्याय अब बर्दाश्त नहीं करेंगे किसान: बिधूड़ी
विज्ञापन

-झूठे वादों से किसान मायूस, किसान मोर्चा आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सरकार के खिलाफ सड़क पर विरोध दर्ज कराएगा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के किसानों के साथ अन्याय किया है और अब इसे और सहन नहीं किया जाएगा।

भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक रोहिणी में आयोजित की गई। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर दिल्ली सरकार की निंदा की। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली देहात और किसानों के साथ झूठे वादे करके उन्हें ठगा गया है। बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने घोषणा की थी कि किसानों को एमएसपी पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त दिल्ली सरकार देगी। आज तक यह राशि किसानों को नहीं मिली। इसी तरह पिछले साल बारिश के कारण हजारों किसानों की फसल तबाह हो गई थी और दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया था। यह मुआवजा आज तक नहीं दिया गया। पिछले आठ सालों में दिल्ली के किसानों की कोई भी मांग पूरी नहीं की गई। बिजली पर सब्सिडी देना तो दूर, उन्हें ट्यूबवैल के लिए कनेक्शन ही नहीं दिया जा रहा। ट्रैक्टर को दिल्ली में कॉमर्शियल वाहन घोषित किया गया है। दिल्ली का किसान अब इस उपेक्षा और अन्याय को और बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा बना रहा है। जल्द ही सड़क पर किसान सरकार के खिलाफ उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed