फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers at singhu border beat up two asi of delhi police fir registered

सिंघु बॉर्डर: आंदोलनकारियों ने दिल्ली पुलिस के दो एएसआई को पीटा, पुलिसकर्मियों को बताया गया जासूस

Sat, 12 Jun 2021 08:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Jun 2021 08:34 PM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों की पहचान चंदर सिंह और रमेश के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मी बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात हैं। दोनों की सिंघु बॉर्डर पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तैनाती है।

विज्ञापन
farmers at singhu border beat up two asi of delhi police fir registered
सिंघु बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल आंदोलनकारियों ने दिल्ली पुलिस के दो एएसआई के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को काफी देर तक कैंप में बंधक बनाए रखा। आंदोलनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उन पर हमला किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नरेला थाना पुलिस वहां पहुंचकर बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। नरेला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल पुलिसकर्मियों की पहचान चंदर सिंह और रमेश के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मी बाहरी उत्तरी जिला के स्पेशल ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात हैं। दोनों की सिंघु बॉर्डर पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तैनाती है। गुरुवार को दोनों सिंघु बॉर्डर पर तैनात थे। एएसआई रमेश ने अपने बयान में बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे किसानों का एक जत्था पानीपत से दिल्ली आ रहा था। वह उसे देखने के लिए कुंडली की ओर संयुक्त किसान मोर्चा के पंडाल के पास चले गए। वहां वह पंडाल के फोटो खींच रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक महिला अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गई और फोटो खींचने के बारे में पूछताछ करने लगी। रमेश के मुताबिक महिला उसे जासूस बताने लगी। रमेश अपने साथी एएसआई चंदर के साथ वापस दिल्ली की ओर आने लगे। हमलावर भी उनका पीछा करने लगे। नरेला सिंघु बॉर्डर नाले के पास महिला और कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपना परिचय दिया और पहचान पत्र दिखाया। महिला दोनों को सरकार के जासूस बताकर लोगों को सबक सिखाने के लिए उकसाया। अचानक वहां मौजूद लोगों ने उनपर हमला कर दिया। दोनों की काफी पिटाई करने के बाद उन्हें कैंप ले गए। कैंप में उनसे पूछताछ की गई। घटना की जानकारी नरेला थाना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने वहां पहुंचकर पुलिसकर्मी वहां से निकालक र ले गए। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस किसान नेताओं के जरिए मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed