फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farm laws will be tabled in Parliament on first day of winter session said Agriculture Minister Narendra Singh Tomar 

कृषि कानूनों पर तोमर बोले: पहले दिन संसद में पेश होगा विधेयक, विनती है घर लौटें, जानिए पराली और मुआवजे पर क्या कहा?

Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 12:14 PM IST
सार

कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद में पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है।
 

विज्ञापन
farm laws will be tabled in Parliament on first day of winter session said Agriculture Minister Narendra Singh Tomar 
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को बताया कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद में पेश किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल विविधता, शून्य-बजट खेती एमएसपी प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व इससे जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की है। इस समिति के गठन से एमएसपी पर किसानों की मांग पूरी हुई। तोमर ने बताया कि किसान संगठनों ने पराली जलाने को अपराध से मुक्त करने की मांग की थी। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

 

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद मुझे लगता है कि अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए मैं किसानों और किसान संगठनों से निवेदन करता हूं कि वो आंदोलन खत्म करें। बड़े मन का परिचय दें और पीएम मोदी की जो घोषणा है उसका आदर करते हुए अपने-अपने घर लौटें।

विज्ञापन
विज्ञापन





कहा कि आंदोलन के दौरान दर्ज हुए मामले राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र का विषय हैं। मामलों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारें निर्णय करेंगी। साथ ही मुआवजे का मामला भी राज्य सरकारों के अधीन है, जिस पर सरकारें निर्णय करेंगी। देश में अब पराली जलाना अपराध की श्रेणी में नहीं आएगा। किसान संगठनों की प्रमुख मांग थी कि पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर रखा जाए, इसलिए किसानों की यह मांग केंद्र सरकार ने मांग ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed