फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake cumin was being made from poor quality fennel and marble powder, two arrested

Delhi News: घटिया सौंफ और मार्बल पाउडर से बनाया जा रहा था नकली जीरा, दो गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2023 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Fake cumin was being made from poor quality fennel and marble powder, two arrested
अपराध शाखा ने जींदपुर में छापा मारकर 900 किलो नकली जीरा और 300 किलो नकली काली मिर्च बरामद की
विज्ञापन

टेंपो में माल रखकर खारी बावली ले जा रहे थे आरोपी, वहां करना था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कुछ समय से बाजार में जीरे के दाम कई सौ गुना बढ़ गए हैं। मिलावटखोरों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जींदपुर गांव में एक ऐसे ही गैंग का खुलासा किया है। गैंग घटिया सौंफ और मार्बल पाउडर से नकली जीरा तैयार कर खारी बावली में सप्लाई कर रहा था।
आरोपी टेंपो में नकली जीरा और काली मिर्च लादकर खारी बावली सप्लाई करने निकले थे, लेकिन बीच में ही पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गैंग सरगना बागेश गुप्ता और टेंपो चालक सुनील कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। इनके पास से 900 किलो नकली जीरा और 300 किलो नकली काली मिर्च बरामद की गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की सूचना फूड सेफ्टी विभाग को दे दी गई है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंग सरगना बागेश से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कब से वारदात में शामिल था।
विज्ञापन

ऐसे होते थे नकली मसाले तैयार
पूछताछ में बागेश ने बताया कि वह घटिया सौंफ, गाजर के बीज, कार्बन सीड (हॉलैंंड जीरा), मार्बल स्टोन पाउडर, गुड़ का शीरा और नकली रंग मिलाकर जीरा तैयार करता था। नकली जीरे में थोड़ा बहुत जीरा असली भी मिलाया जाता था। इसके अलावा पॉलिश हुई काली मिर्च को असली के साथ मिला दिया जाता था। इसमें असली वाली मिर्च की मात्रा को कम रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम से बरामद सामान
छानबीन के दौरान पुलिस जब बागेश के जींदपुर स्थित गोदाम पहुंची तो वहां से 200 बोरी घटिया सौंफ, 100 बोरी पॉलिश की हुई काली मिर्च, 400 बोरी कार्बन सीड, 50 बोरी गाजर के बीज, 250 बोरी असली जीरा, 60 बोरी नकली जीरा, पांच केन गुड़ का शीरा और पांच बोरी मार्बल स्टोन पाउडर और 300 बोरी धनिया पाउडर बरामद हुआ।

छापे के दौरान पीड़ित भी आया सामने
पुलिस की कार्रवाई जारी थी, उसी दौरान बुध विहार निवासी अभिषेक शर्मा मिला। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे असली जीरे की जगह नकली जीरा बेच दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक ने पुलिस को गैंग के कई लोगों के नाम बताए हैं। उसके आधार पर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed