फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Everyone will be allowed to enter the international trade fair from today

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज से सभी को प्रवेश

Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Everyone will be allowed to enter the international trade fair from today
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ)-2021 में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। दो साल बाद लगने वाले मेेले में इस बार प्रगति मैदान या सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर कोई भी टिकट काउंटर नहीं होगा। शुक्रवार से सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में प्रवेश का मौका मिलेगा। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रोजाना अधिकतम 25000 दर्शक ही मेले में प्रवेश कर सकें, इसलिए टिकटों की बिक्री को सीमित कर दिया गया है। पहले की तुलना में तीन गुना अधिक क्षेत्र में इस बार व्यापार मेला आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटीएफ का आयोजन 14-27 नवंबर के दौरान किया जा रहा है। इस दौरान आगंतुकों को सुझाव दिया गया है कि नजदीकी मेट्रो स्टेशनों से ही अग्रिम टिकट खरीद लें या Bookmyshow.com से ऑनलाइन टिकट खरीदने के बाद ही मेले में जाने की तैयारी करें। दिल्ली के 65 मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इन गेटों से होगी प्रवेश की सुविधा
इस वर्ष मेले में आम लोगों को गेट नंबर 4, 5ए और 5बी (भैरो रोड पर) और गेट नंबर 10 (सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन/प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन) से प्रवेश की अनुमति होगी। प्रगति मैदान में कोई पार्किंग नहीं है। भैरो रोड पर पेड पार्किंग की सुविधा है जबकि आगंतुकों और प्रदर्शकों की सुविधा के लिए, गेट नंबर 4 प्रगति मैदान-आईपी डिपो-आईटीओ-मंडी हाउस-गेट नंबर 10 से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन तक के लिए नेशनल स्टेडियम पार्किंग से बस की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ से बचने के लिए लें वैकल्पिक मार्ग
मेले के दिनों में मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर भीड़भाड़ के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है। व्यापार मेले में पहुंचने के लिए लोगों से अनुरोध किया गया है कि प्रगति मैदान पहुंचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
एहतियातों का करना होगा पालन
. फेस कवर या मास्क का उपयोग करने वाले आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति होगी
. सभी आगंतुकों और प्रतिनिधियों के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप रखने का अनुरोध किया गया है।
. शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होने पर आगंतुकों या प्रतिनिधियों को मेला में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी
. आगंतुकों को आपस में दो गज की दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
. अगर किसी व्यक्ति को बुखार, शरीर में दर्द, गले में खराश या बीमार हो जाता है तो उसे हेल्प डेस्क पर रिपोर्ट करना होगा ताकि समय पर सुविधा मुहैया
की जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed