फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Every colony of Delhi will get water supply line

मार्च 2022 तक अधिकांश कॉलोनियों में होगी जल आपूर्ति

Thu, 14 Jan 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Every colony of Delhi will get water supply line
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली जल बोर्ड द्वारा चल रही 24 घंटे साफ पानी देने की योजना की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जल मंत्री सत्येंद्र जैन व दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जल बोर्ड अधिकारियों का दावा मार्च 2022 तक अधिकांश कालोनियों में पानी की लाइन पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की कॉलोनियों में पानी की पाइप लाइन पहुंचाने का काम तेजी से जारी है। अभी तक 1799 कॉलोनियों में से 1622 में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। कुछ महीनों में अन्य कॉलोनी में पाइप लाइन से साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। केवल 113 कॉलोनियों को छोड़कर बाकी में मार्च 2022 तक पानी की पाइप लाइन पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

अपने आवास पर जल बोर्ड की बैठक हुए केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा भी निर्धारित है। इन परियोजनाओं को हर हाल में समय सीमा के अंदर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जल बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के लोगों को नल से 24 घंटे साफ पानी की आपूर्ति परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। साथ ही भविष्य में पानी की बढ़ती मांग के अनुसार जलापूर्ति की क्षमता बढ़ाने वाली परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। दिल्ली को 2021 तक करीब 1500 एमजीडी पानी की जरूरत पड़ेगी।
इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के एसटीपी और सीटीईपी का पुन: नवीनीकरण करके पानी के उपयोग को बढ़ाने और सीटीपी को अपग्रेड करने की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जल बोर्ड ने 70 एमजीडी कोरोनेशन पिलर एसटीपी, 20 एमजीडी औचंडी और जयंती रेगुलेटर परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। उपचारित अपशिष्टों के उपयोग की स्थिति को लेकर भी निरीक्षण के बारे में बताया गया।
दिल्ली की कॉलोनी में जलापूर्ति की स्थिति
जल योजना के तहत पीपीपीपी एरिया और संगम विहार कॉलोनी समेत कुल 580 कॉलोनी आती हैं। इसमें 517 कॉलोनियों को पानी के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है बाकी में दिसंबर 2021 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, दिल्ली में कुल 1799 कच्ची कॉलोनियां हैं। इनमें से 1622 में पानी पहुंचाया जा चुका है।
इसमें से पूर्वी दिल्ली में 260 कॉलोनियां हैं जिसमें से 256 कॉलोनियों को पानी के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। बाकी कॉलोनियों को एनओसी मिलने के आठ महीने के बाद जोड़ दिया जाएगा। दक्षिणी दिल्ली में 432 कॉलोनी हैं जिसमें 352 तक पानी का नेटवर्क पहुंचाया जा चुका है। बाकी को मार्च 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।

मध्य दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में कुल 144 कॉलोनी हैं जिसमें 138 कॉलोनी को पानी के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। बाकी कॉलोनियों में मार्च 2022 तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। पश्चिमी दिल्ली में 383 कॉलोनी हैं जिसमें से 359 कॉलोनियों में पानी का नेटवर्क पहुंच चुका है। बाकी में 31 अक्टूबर 2021 तक पानी पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed