फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Even today there are many challenges like Ravana: President

आज भी रावण जैसी कई चुनौतिया: राष्ट्रपति

Wed, 25 Oct 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Even today there are many challenges like Ravana: President
आज भी रावण जैसी कई चुनौतियां : राष्ट्रपति
विज्ञापन

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के विजय दशमी पर्व में द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा अर्चना


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के विजय दशमी पर्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भी हम बुराइयों का सामना कर रहे हैं, जो रावण की तरह भ्रष्टाचार, असमानता, अशिक्षा, जलवायु परिवर्तन से लेकर आतंकवाद के रूप में सामने खड़े है। इन चुनौतियों से निपटने में प्रभु श्रीराम के आदर्श और जीवन मूल्य हमारी मदद कर सकती है। जिस प्रकार प्रभु राम ने समाज के हर वर्ग का सहयोग लेकर रावण को हराया था, उसी प्रकार हम सब देशवासी मिलकर वर्तमान समय के रावणों को परास्त कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि विजय दशमी का त्योहार मानव मूल्यों और आदर्शों की उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह ऐसा पर्व है जो समाज में सच्चाई, नैतिकता और मर्यादापूर्ण व्यवहार को अपनाने की प्रेरणा देता है। रामायण और प्रभु राम के जीवन से जुड़ी सभी शिक्षाएं, मर्यादाएं व आदर्श पहले भी प्रासंगिक थे, आज भी प्रासंगिक है और भविष्य में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की मनोकामनाएं पूरी होने की भी उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed