फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Even-odd: DTC will operate private buses

सम विषम: डीटीसी ही करेगा निजी बसों का संचालन

Thu, 10 Oct 2019 06:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
Even-odd: DTC will operate private buses
डीटीसी - फोटो : SELF

राजधानी में सम-विषम व्यवस्था के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाने वाले निजी बसों का संचालन दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ही करेगा। ये बसें डीटीसी के रूटों पर चलाई जाएंगी। किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी, इस पर डीटीसी अधिकारी काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि पहचान के लिए इन बसों पर विशेष पोस्टर या बैनर लगाए जाएंगे। इनके संचालन के संबंध में डीटीसी ने सरकार को प्रस्ताव सौंप दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक लागू होने वाले सम-विषम के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 2 हजार बसें चलाई जाएंगी। इनके संचालन के लिए निजी ऑपरेटर्स से निविदाएं मंगाई जाएंगी। इस दौरान जितने भी ऑपरेटर्स की निविदाएं आएंगी, उन सभी को स्वीकार किए जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए है कि दिल्ली में एक ऑपरेटर के पास 2 हजार बसें उपलब्ध नहीं हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हर हाल में सम-विषम शुरू होने से पहले बसों की व्यवस्था अनिवार्य है।
विज्ञापन


50 रुपये प्रति किलोमीटर की दर संभव

संचालन के लिए निजी बसों को 50 रुपये प्रति किमी का रेट दिया जा सकता है। इससे पहले लागू हुए सम-विषम के दौरान निजी बसों को 41 रुपये की दर से भुगतान किया गया था। इन बसों के संचालन के लिए डीटीसी ने सरकार को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। किसी बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी तो इसके कैबिनेट में जल्द पास होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, इन बसों को डीटीसी के बेड़े के साथ चलाया जाएगा। इन बसों की पहचान के लिए विशेष पोस्टर और बैनरों का प्रयोग किया जाएगा, ताकि यात्रियों को पता लग सके कि बस डीटीसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी के कंडक्टर ईटीएम से काटेंगे टिकट
सूत्रों के मुताबिक, सम-विषम के दौरान चलने वाली निजी बसों को निजी ऑपरेटर्स के चालक चलाएंगे, लेकिन इनमें टिकट डीटीसी के कंडक्टर ही देंगे। इन सभी बसों में कंडक्टरों को तैनात करने के लिए डीटीसी अतिरिक्त कंडक्टरों को नियुक्त करने की योजना पर भी काम कर रही है। कंडक्टर इन बसों में ईटीएम के जरिये टिकट काटेंगे।


यात्रियों की सुरक्षा के मानदंड अनिवार्य

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, निजी बसें किसी भी रंग की हो सकती हैं। इनमें चार्टर्ड बसें भी शामिल हो सकती हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी मानदंडों की जांच की जाएगीी। इस पर खरे उतरने वाले ऑपरेटर्स की बस को रेट तय होने पर सम-विषम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed