फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Environment Day Chief Minister Arvind Kejriwal shared adorable pictures said Delhi is becoming city of lakes

पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने साझा कीं मनमोहक तस्वीरें, कहा- झीलों का शहर बन रही है दिल्ली

Mon, 05 Jun 2023 04:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 05 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिमारपुर झील का मुआयना किया। उन्होंने यहां झील के आसपास वृक्षारोपण भी किया।

विज्ञापन
Environment Day Chief Minister Arvind Kejriwal shared adorable pictures said Delhi is becoming city of lakes
beautiful surroundings at Timarpur - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रकृति से जुड़ी कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली झीलों का शहर बन रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'तिमारपुर में इस खूबसूरत झील और खूबसूरत परिवेश को देखिए। पूरी दिल्ली में ऐसी कई झीलें विकसित की जा रही हैं। दिल्ली झीलों का शहर बनता जा रहा है।'

विज्ञापन




इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिमारपुर झील का मुआयना किया। उन्होंने यहां झील के आसपास वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि तिमारपुर झील की जगह पर पहले बहुत गंदगी हुआ करती थी। अक्सर लोगों के साथ आपराधिक घटनाएं हो जाती थीं, यहां बैठकर लोग नशीले पदार्थों का सेवन किया करते थे।

विज्ञापन

Environment Day Chief Minister Arvind Kejriwal shared adorable pictures said Delhi is becoming city of lakes
झील के आसपास वृक्षारोपण किया गया - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर इस जगह को साफ सुथरा कर बहुत ही सुंदर झील बनाई गई, ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके और आसपास के क्षेत्रों में पानी की कोई कमी ना रहे। ऐसा इसलिए भी जरूरी था, ताकि आसपास के लोग और दूरदराज से घूमने के लिए लोग यहां आ सकें तथा झील में बोटिंग का लुत्फ उठा सकें। उत्तर पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के बाद यह झील टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed