बदलाव : दिल्ली विश्वविद्यालय में अब बीए, बीकॉम में अंग्रेजी अनिवार्य नहीं, उठे विरोध के स्वर
इस तरह के बदलाव को लेकर शिक्षक आपत्ति जता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब अंग्रेजी की अनिवार्यता नहीं होने के कारण हिंदी प्रदेश के छात्र अंग्रेजी में पिछड़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022 से स्नातक का चार साल का पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। इस पाठ्यक्रम में बीए और बीकॉम की पढ़ाई में अंग्रेजी भाषा अनिवार्य नहीं होगी। अंग्रेजी को वैल्यू एडिशन कोर्स (वीएसी) में जोड़ा गया है। अंग्रेजी पढ़ना पूरी तरह से छात्र की इच्छा पर निर्भर करेगा। अब तक छात्र अंग्रेजी को एईसीसी (एबिलिटी इंहेन्स कोर्स) में दो सेमेस्टर में पढ़ते थे। इस तरह के बदलाव को लेकर शिक्षक आपत्ति जता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब अंग्रेजी की अनिवार्यता नहीं होने के कारण हिंदी प्रदेश के छात्र अंग्रेजी में पिछड़ सकते हैं।
बुधवार को अकादमिक काउंसिल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने की अनुशंसा की है। इसके साथ ही चार साल के प्रोग्राम को लाया जा रहा है। अकादमिक काउंसिल सदस्य सुधांशु कुमार ने बताया कि चार वर्षीय पाठ्यक्रम में लैंग्वेज कोर्स की स्थिति ज्यादा खराब होने जा रही है। खासकर इंग्लिश को केवल वैल्यू एडिशन कोर्स में डाल दिया गया है। इस तरह से अंग्रेजी का पढ़ना अनिवार्य नहीं है।
अब तक छात्र दो सेमेस्टर में इसे पढ़ते थे। इस कारण से हिंदी प्रदेश वाले छात्र कुछ अंग्रेजी सीख जाते थे। यह कहा जा रहा है कि 22 भारतीय भाषाओं की सूची में अंग्रेजी नहीं है। अंग्रेजी अनिवार्य नहीं होने के कारण स्थायी शिक्षक खतरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि वैल्यू ऐडिशन कोर्स बाजार आधारित कोर्स है। जब ऐसे कोर्सेज के लिए अंग्रेजी नहीं होगी तो छात्रों को जॉब कहां मिल सकेगा। किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रुद्राशीष चक्रवर्ती के अनुसार अंग्रेजी विभाग का वर्क लोड 30 फीसदी कम हो जाएगा।
छात्रावास में जगह के लिए करना होगा इंतजार
डीयू कैंपस में ऑफलाइन कक्षाएं 17 फरवरी से शुुरू होने की घोषणा कर दी गई है। लेकिन छात्रों को कॉलेज के छात्रावास में सीट पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल, कॉलेज छात्रावास सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी करने में कुछ समय लगाएंगे। हालांकि, छात्रावास में प्रवेश देने की तैयारी में कॉलेज जुट गए हैं। कॉलेजों के छात्रावासों में छात्रों को बुलाने के लिए साफ-सफाई भी शुुरू कर दी गई है।