फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Engineer accused of making objectionable videos of husband wife through CCTV camera in house

दिल्ली: सीसीटीवी कैमरा ठीक करने वाले इंजीनियर ने मोबाइल में ले लिया एक्सेस, दंपती के अंतरंग संबंधों के बनाता था वीडियो

Wed, 23 Jun 2021 11:02 PM IST
प्राची प्रियम पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 23 Jun 2021 11:02 PM IST
सार

दंपती ने बेटी की वजह से बेडरूम में लगा रखे थे सीसीटीवी कैमरे। खराब कैमरे को ठीक करने आए इंजीनियर ने एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया और उनकी अंतरंग वीडियो बनाने लगा। साइबर सेल ने बंगलूरू से किया गिरफ्तार।

विज्ञापन
Engineer accused of making objectionable videos of husband wife through CCTV camera in house
CCTV Camera

विस्तार

दक्षिण दिल्ली में रहने वाले एक दंपती को सीसीटीवी कैमरे ठीक कराना भारी पड़ गया। इंजीनियर ने ठीक करने के बहाने कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। इसके बाद वह मोबाइल से दंपती के अंतरंग संबंधों का वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। उसने 100 से ज्यादा वीडियो बना लीं। इसके बाद दंपती को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने लगा। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पीड़ित दंपती की शिकायत पर केस दर्ज कर मूलरूप से आजमगढ़ निवासी आरोपी राशिद को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पहले दिल्ली की कंपनी में काम करता था। बाद में नौकरी करने बंगलूरू चला गया था। आरोपी के मोबाइल से 80 से ज्यादा वीडियो मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर तो नहीं डाली हैं।
विज्ञापन


साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दंपती दक्षिण दिल्ली में रहता है। पति कानूनी सलाहकार है, जबकि पत्नी बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है। उनकी एक बेटी है और उसकी देखभाल के लिए सहायिका रखी हुई है। इस कारण उन्होंने बेडरूम समेत घर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने पहले उनके सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए थे। उन्होंने कंपनी से इंजीनियर राशिद को बुलाया। राशिद ने ठीक करने के बहाने सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया। इसके बाद राशिद पति-पत्नी के अंतरंग संबंधों का वीडियो बनाने लगा।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राशिद ने पिछले महीने दंपती को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया। पहली किस्त के रूप में तीन लाख रुपये मांगे। वह धमकी देता था कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देगा। शुरू में तो दंपती ने कुछ पैसे दे दिए थे। जब उसकी मांग बढ़ने लगी तो दंपती ने इसकी शिकायत साइबर सेल को दी। साइबर सेल में मामला दर्ज कर डीसीपी अन्येश रॉय की देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम व इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश यादव की टीम ने जांच कर आरोपी को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed