फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   employee was earning illegal money by selling air ticket issued in the company name

कंपनी के टिकट पर विदेश यात्रा कराकर कर्मचारी भर रहा था अपनी जेब

Fri, 14 Aug 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
employee was earning illegal money by selling air ticket issued in the company name
नई दिल्ली। कंपनी के टिकट पर दूसरे लोगों को विदेश यात्रा करवाकर लाखों की कमाई करने वाले जालसाज कर्मचारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पश्चिमी पुरी, पश्चिम विहार निवासी आरोपी कंपनी के नाम पर ट्रेवल्स कंपनी से एयर टिकट बुक करा लेता था और उन्हें लोगों को बेचकर मोटी कमाई रहा था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी अभी तक कंपनी से कितने लाख की धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यशवंत पैलेस में स्थित असलीन ट्रेवल्स कंपनी ने ठगी की शिकायत चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि ट्रेवल्स कंपनी से गुरुग्राम की एसपीएमएल लि. कंपनी एयर टिकट बुक करा रही थी। जांच में ये बात सामने आई कि कंपनी में काम करने वाला अश्विनी मकवाना कंपनी के नाम पर टिकट बुक कर रहा था।
विज्ञापन

उसने कंपनी के ओर से फर्जी अधिकृत पत्र ट्रेवल्स एजेंसी को भेज दिया था। इसकी कंपनी के सीनियर अधिकारियों को जानकारी नहीं थी। आरोपी ट्रेवल्स एजेंसी से टिकट बुक करा लेता था और लोगों को बेचकर मोटी कमाई अपनी जेब में रख लेता था। इस सिलसिले में एसआई जसवीर की टीम ने आरोपी अश्विनी मकवाना (28) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि वह एयर टिकट के साथ विदेश में होटल भी बुक कराता था। इस तरह उसने 25 जून से लेकर 27 जुलाई, 2019 के बीच अपनी ही कंपनी को 30 लाख रुपये की चपत लगा दी थी। ये फर्जी आईडी से टिकट बुक कराता था। आरोपी कंपनी में वर्ष 2013 से नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed