फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Emphasis on safety and technology at workplaces

Delhi News: कार्यस्थलों पर सुरक्षा व तकनीक पर जोर

Sat, 22 Nov 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on safety and technology at workplaces
-सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

नई दिल्ली। ओडिशा की एक निजी सलाहकार संगठन ने राजधानी में 16वां नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव आयोजित किया। देश में सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाने और उद्योगों व संस्थानों में सुरक्षित माहौल तैयार करने के उद्देश्य से यह कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इस वर्कशॉप में अलग-अलग राज्यों से आए विशेषज्ञों, अधिकारियों, सुरक्षा प्रबंधकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। इस वर्कशॉप की थीम स्मार्ट सेफ्टी 360 डिग्री पर रखी गई।



कॉन्क्लेव में वक्ताओं ने कहा कि देश तेजी से विकास कर रहा है, ऐसे में कार्यस्थलों, फैक्ट्रियों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। वहीं सुरक्षा विशेषज्ञों ने बताया कि कई दुर्घटनाएं केवल प्रशिक्षण की कमी और पुराने तरीकों पर काम करने से होती हैं। जिन्हें आधुनिक तकनीक और नियमित जांच से रोका जा सकता है। वहीं, इस वर्कशॉप में कार्यस्थल सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, मशीनरी सुरक्षा, और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में खास तौर पर कार्यस्थलों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया ताकि कर्मचारी खुद भी सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को प्रेरित करें।
विज्ञापन




आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कॉन्क्लेव सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों और उद्योगों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जिससे बेहतर नीतियों और सुरक्षित कार्य वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। कार्यक्रम के अंत में कई प्रतिभागियों को सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed