{"_id":"6271656ec8ba973d56476aff","slug":"electricity-demand-broke-record-in-summer-consumption-increased-even-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकार्ड, रात में भी बढ़ी खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गर्मी में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकार्ड, रात में भी बढ़ी खपत
Tue, 03 May 2022 10:55 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 10:55 PM IST
सार
मई की चिलचिलाती धूप के बीच मंगलवार को बिजली की मांग 6140 मेगावॉट को पार कर गई। सोमवार को इससे भी अधिक बिजली की मांग 6194 मेगावॉट थी जो मई महीने में सबसे अधिक है।
विज्ञापन
electricity
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जिस तरह से गर्मी अपना रिकार्ड तोड़ रही है वैसे ही बिजली की मांग भी रिकार्ड स्तर पर है। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी अधिक हो गई है। इस साल दिन में ही रात में भी एसी, पंखा, कूलर चलने की वजह से बिजली की मांग रिकॉर्ड तोड़ रही है।
विज्ञापन
मई की चिलचिलाती धूप के बीच मंगलवार को बिजली की मांग 6140 मेगावॉट को पार कर गई। सोमवार को इससे भी अधिक बिजली की मांग 6194 मेगावॉट थी जो मई महीने में सबसे अधिक है। देर रात की बात करें तो सोमवार की रात 11:30 बजे बिजली की मांग मंगलवार दिन से भी अधिक रही। सोमवार देर रात बिजली की मांग 6247 मेगावॉट रही।
विज्ञापन
इस समय दिल्ली वाले भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। पूरे दिल्ली एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तरह बिजली की मांग में भी बढ़ोत्तरी है। 30 अप्रैल को जहां बिजली की मांग रिकार्ड 5989 मेगावॉट थी तो 1 मई को 5996 मेगावॉट। बिजली कंपनियों के अनुमान के अनुसार इस साल 8000 मेगावॉट के पार बिजली की मांग जा सकती है। जबकि पिछले साल शहर में पीक डिमांड 7323 मेगावॉट तक पहुंची थी। बिजली की मांग अधिक होने की वजह से दिल्ली में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है। कई इलाकों में 10 मिनट से 1 घंटे तक की बिजली कटौती कर लोड शेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन