फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Electric Vehicles: 1.17 lakh vehicles registered in Delhi in less than two years

Electric Vehicles : दिल्ली में दो साल से भी कम में 1.17 लाख वाहन पंजीकृत, ईवी पॉलिसा को अवॉर्ड

Mon, 08 May 2023 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 05:29 AM IST
सार

वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके लिए चार्जिंग की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय राहत से भी ई वाहनों की संख्या में इजाफा का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 

विज्ञापन
Electric Vehicles: 1.17 lakh vehicles registered in Delhi in less than two years
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली में 2020 अगस्त में लॉन्च हुई ईवी नीति से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी का ग्राफ लगातार चढ़ रहा है। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके लिए चार्जिंग की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली वित्तीय राहत से भी ई वाहनों की संख्या में इजाफा का सिलसिला बदस्तूर जारी है। 

विज्ञापन


पिछले करीब पौने दो साल के दौरान दिल्ली में 1.17 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का दिल्ली में पंजीकरण किया गया है। 2022 में दिल्ली में कुल 62,241 ईवी पंजीकृत हुए। इस साल के अंत तक दिल्ली में ईवी की बिक्री एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर तक दिल्ली में बेचे गए कुल वाहनों में ई-वाहनों की 16.8 फीसदी हिस्सेदारी रही। दिल्ली में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी तेजी से प्रोत्साहित किया जा रहा है। दिल्ली में 4,000 से ज़्यादा चार्जिंग पॉइंट लगाए जा चुके हैं। 2025 तक दिल्ली में चार्जिंग पॉइंट की संख्या बढ़कर 18000 तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में आ रही है कमी
ईवी नीति से दिल्ली में वायु प्रदूषण और ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में भी कमी आ रही है। इससे ईवी क्षेत्र में व्यवसाय की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। यह सम्मान परिवहन क्षेत्र के प्रति केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता के साथ दिल्ली को एक स्वच्छ और हरित भविष्य बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों को दर्शाता है।

दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी को मिला स्टेट लीडरशिप अवार्ड
दिल्ली सरकार को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के जरिये परिवहन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (आईईएसए) के छठे इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड्स-2023 में स्टेट लीडरशिप अवार्ड(ईवी नीति) से सम्मानित किया गया है। प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। दिल्ली ईवी सेल के सीईओ एन मोहन ने दिल्ली सरकार की ओर से कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण किया।


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ईवी सेल को बधाई देते हुए कहा कि 2022 के बाद से दिल्ली ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और चार्जिंग के बुनियादी ढांचे दोनों में भारी बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार और दिल्ली ईवी सेल ने दिल्ली में परिवहन क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम प्रयास किए हैं। पिछले वर्षों में दिल्ली ईवी नीति समेत महत्वपूर्ण योजनाओं ने दिल्ली को भारत की ईवी कैपिटल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed