फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Election of DU EC and Finance Committee members

Delhi News: डीयू ईसी और वित्त समिति के सदस्यों का चुनाव

Thu, 28 Mar 2024 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Election of DU EC and Finance Committee members
कुल 525 मतदाताओं में से 347 ने मताधिकार का प्रयोग किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) कोर्ट की बैठक में कार्यकारी परिषद (ईसी) और वित्त समिति के सदस्यों के चयन के लिए चुनाव हुआ। इसके तहत कार्यकारी परिषद के चार सदस्यों और वित्त समिति के लिए एक सदस्य के लिए मतदान हुआ। दोपहर 12.15 बजे से 3.30 बजे तक मतदान और उसके बाद मतों की गिनती हुई। इस मतदान में रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर डीयू कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता और चुनाव अधिकारी के तौर पर संयुक्त कुलसचिव डॉ. रोहण राय को नियुक्त किया गया था।




रिटर्निंग अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि चुनाव में वित्त समिति के सदस्य के लिए दो और कार्यकारी परिषद के लिए 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस चुनाव में कुल 525 मतदाताओं में से 347 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कार्यकारी परिषद के लिए मतदान में 3 मत अवैध पाए गए । अंतिम परिणामों के अनुसार कार्यकारी परिषद के लिए 150 मत प्राप्त करके एनडीटीएफ की मोनिका अरोड़ा पहले स्थान पर रहीं। इसी कड़ी में एडीटीए के राजपाल सिंह पवार दूसरे, एनडीटीएफ समर्थित एलएस चौधरी तीसरे और इंटेक के अमन कुमार चौथे स्थान पर रहे और विजेता घोषित किए गए। वित्त समिति के सदस्य के लिए हुए मतदान में कुल 347 मतों में से 16 मत अवैध पाए गए। बाकी बचे मतों में से जेएल गुप्ता को 224 मत प्राप्त करने पर विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed