{"_id":"69172df4d73859c51b024e6b","slug":"election-of-11-member-dusu-executive-committee-concluded-ashram-news-c-340-1-del1011-112467-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: 11 सदस्यीय डूसू कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: 11 सदस्यीय डूसू कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न
विज्ञापन
छह प्रत्याशी एबीवीपी के जीते, डूसू की टीम पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सितंबर में संपन्न होने के बाद अब 11 सदस्यीय डूसू कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न हो गया। देर शाम डूूसू कार्यकारिणी के नतीजे भी आ गए। इस तरह से अब डूसू की टीम पूरी हो गई।
11 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में छह प्रत्याशी एबीवीपी के जीते हैं। एबीवीपी की तरफ से अंकित, आर्य तंवर, सिद्धार्थ चौधरी, मोहित यादव, पार्थ त्यागी और जयदीप ने जीत दर्ज की। इन 11 पदों में से दो पद छात्राओं के लिए आरक्षित थे परंतु एक ही पद पर नामांकन होने से एक पद खाली रह गया। जबकि बाकी पदों पर अन्य संगठनों के प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के कार्यकारी परिषद का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत कॉलेजों की छात्रसंघ यूनियनों के अध्यक्षों और सेंट्रल काउंसिल के सदस्यों द्वारा मतदान के जरिए किया जाता है। यह चुनाव प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तय नियमों और पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत संपन्न होती है। एबीवीपी दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि डीयू छात्र संघ के कार्यकारी परिषद के चुनाव में एबीवीपी 11 में से 6 पदों पर विजयी हुई है। यह हमारी छात्र हित के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
मालूम हो कि डूसू कार्यकारिणी का चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि डूसू के चार अधिकारी और 11 ईसी की समिति डूसू के कार्यक्रम की दिशा तय करते हैं। इस चुनाव में डीयू के सभी कॉलेजों में निर्वाचित अध्यक्ष और सेंट्रल काउंसिलर वोट करते हैं और अपने मध्य से डूसू में 11 कार्यकारिणी सदस्य चुनते हैं।