{"_id":"62818cbfdad3613d55233b00","slug":"elderly-man-attacked-in-delhi-for-opposing-to-kill-the-dog","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime : कुत्ते को मारने का किया विरोध तो कर दिया बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime : कुत्ते को मारने का किया विरोध तो कर दिया बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार
Mon, 16 May 2022 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 04:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में कुत्ते को मारने से मना करने पर एक युवक ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने डंडे के कई वार बुजुर्ग के सिर पर कर दिए। हमले में अनिल कुमार (60) बेहोश हो गए। खून से लथपथ हालत में पीड़ित को नजदीकी हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर आरोपी भज्जू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अनिल कुमार परिवार के साथ करोल बाग इलाके में रहते हैं। विवेक विहार इलाके में अशोक वाटिका के पास जैन मंदिर के नजदीक वह चाय की दुकान चलाते हैं। अनिल अक्सर देर होने की वजह से अपनी दुकान के बाहर ही सो जाते हैं। शुक्रवार देर रात को वह दुकान के बाहर सो रहे थे।
इस बीच अचानक उनकी कुत्ते के चिल्लाने की आवाज से नींद खुली। अनिल ने देखा कि उनका पड़ोसी फूल बेचने वाला भज्जू एक कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीट रहा था। अनिल ने इसका विरोध किया। भज्जू नहीं माना तो वह उठे और उन्होंने भज्जू से डंडे छीनने का प्रयास किया। आरोपी भड़क गया। उसने डंडे से अनिल के सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सिर में कई डंडे लगने की वजह से अनिल बेहोश हो गए। उनके सिर से खून निकलने लगा। आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गया। बाकी पड़ोसियों ने पुलिस को खबर देने के बाद अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया। विवेक विहार थाना पुलिस ने बाद में उनका बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अब भज्जू की तलाश की जा रही है।