फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elderly man alive during last rites dies a day later in delhi

दिल्ली: अंतिम संस्कार के समय चेहरे से हटाया कफन तो चल रहीं थीं सांसें, फिर एक दिन बाद अस्पताल में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Mon, 27 Dec 2021 10:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

अंतिम संस्कार करने के दौरान एक बुजुर्ग के चेहरे से कफन को हटाया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं और वह आंखें खोल रहे थे। तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अगले दिन बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन
Elderly man alive during last rites dies a day later in delhi
फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के नरेला इलाके में स्थित टीकरी खुर्द में अंतिम संस्कार के समय रविवार को जिंदा हुए बुजुर्ग की सोमवार को मृत्यु हो गई। उसका गांव स्थित श्मशान घाट में सोमवार को दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुजुर्ग का लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें रविवार को ही एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


टीकरी खुर्द निवासी सतीश भारद्वाज कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करा रखा था। वहां रविवार को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उसके परिजन शव को घर ले आए और शाम करीब साढ़े तीन बजे उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए। 
विज्ञापन


अंतिम संस्कार करने के दौरान उसके चेहरे से कफन को हटाया गया तो उसकी सांसें चल रही थीं और वह आंखें खोल रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे चिता से उतारा और दिल्ली पुलिस व कैट्स एंबुलेंस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने जांच करने के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। वहां सोमवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed