{"_id":"65e09730b6ff4ace9d078366","slug":"eight-nigerians-living-illegally-were-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-41135-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अवैध रूप से रह रहे आठ नाइजीरियाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अवैध रूप से रह रहे आठ नाइजीरियाई पकड़े
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस ने बुराड़ी इलाके में विशेष अभियान चलाकर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी स्थित वेस्ट कमल विहार में 23 फरवरी की रात को मकान के भीतर संदिग्ध हालात में हुए धमाके के बाद से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। पुलिस अब तक हादसे में मरने वाले एक नागरिक की पहचान नहीं कर पाई है। शुरुआती जांच में पता चला कि जिस मकान में धमाका हुआ, वहां नाइजीरियन नागरिक अवैध रूप से रह रहे थे।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को बुराड़ी इलाके में तलाशी अभियान चलाया। यहां रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों को थाने में रजिस्टर करने के अलावा उनके कागजात की जांच की गई। छानबीन के दौरान पुलिस को आठ नाइजीरियन नागरिक वीजा की अवधि समाप्त के बाद भी अवैध रूप से रहते मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर डिपोर्ट करने के लिए एफआरआरओ भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से रहने वाले विदेशियों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी की रात को जिस मकान में धमाका हुआ था, उसकी दीवारें, छत और खिड़की दरवाजे काले पड़े हुए हैं। धमाका कैसे हुआ और यह लोग क्या कर रहे थे, उसकी पड़ताल की जा रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी केमिकल की मदद से मादक पदार्थ तैयार कर रहे थे, उसमें धमाका हो गया।