फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Eid in Delhi: Eid prayers in Jama Masjid

Eid in Delhi : जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई

Sat, 22 Apr 2023 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 07:05 AM IST
सार

ईद के अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला कल रात से ही शुरू हो चुका है। 
 

विज्ञापन
Eid in Delhi: Eid prayers in Jama Masjid
ईद मुबारक... - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। नमाज अदा करने ते बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला कल रात से ही शुरू हो चुका है। आज देश की राजधानी सहित देशभर में ईद मनाई जा रही है। 

विज्ञापन


कल की थी जमकर खरीदारी
पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को कल अलविदा नमाज अदा की गई। लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दोपहर में विभिन्न मस्जिदों में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने देश में शांति एवं अमन चैन बने रहने की दुआ की और पैगंबर हजरत मोहम्मद की हिदायतों पर अमल करने का वादा किया। दूसरी ओर ईद की पूर्व संध्या पर जमकर खरीदारी भी की
विज्ञापन


पवित्र रमजान माह में 29 दिन से रोजा रख रहे मुस्लिम समुदाय के लोग शुक्रवार की दोपहर अलविदा नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे। जहां नमाज अदा करने के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए थे। जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में नमाज अता करने के समय से काफी पहले ही नमाजी आने शुरू हो गए थे। ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ईद की पूर्व संध्या पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। उन्होंने ईद के अवसर पर पहनने के लिए नए कपड़े खरीदे और खाने का सामना भी खरीदा। इसके चलते पुरानी दिल्ली के अनेक बाजारों में पूरा दिन भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed