फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   education

केवाईस ने डीयू के वीसी के खिलाफ दी पुलिस को शिकायत

Sun, 20 Feb 2022 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
education
नई दिल्ली। क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने डीयू के नॉर्थ कैंपस में 15 फरवरी को हाथ सेे मैला उठवाने की घटना को लेकर डीयू के वीसी और ग्वेयर हॉल वॉर्डन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। मौरिस नगर थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि 15 फरवरी को एक श्रमिक ग्वेयर हॉल के सीवर में दाखिल हुआ था, सीवर की गंदगी उसके गले तक आई हुई थी। केवाईएस ने इसे अमानवीय कृत्य बताया है।
विज्ञापन

केवाईएस का कहना है कि कानून द्वारा अवैध घोषित कर दिए जाने के बावजूद इस अमानवीय प्रथा का डीयू परिसर के अंदर होना विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी मौन स्वीकृति का संकेत है। केवाईएस द्वारा दी गई शिकायत में डीयू के कुलपति और छात्रावास वार्डन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed