{"_id":"607b2f918ebc3e8d320f53f8","slug":"edmc-issues-helpline-number-for-corona-patients-ashram-news-noi577733375","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी निगम: कोरोना संक्रमितों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी निगम: कोरोना संक्रमितों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूर्वी निगम द्वारा संक्रमितों के घरों से बायो मेडिकल कचरे के उठान के लिए एक हेल्पलाइन नंबर - 5029637939 जारी किया गया है। यह नंबर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक काम करेगा। वहीं, श्मशान घाटों में भी सीएनजी चिताएं बढ़ाने की कवायद हो रही है। पूर्वी निगम के तीनों श्मशान घाटों में 35 चिताएं कोरोना मृतकों के लिए संरक्षित की गई हैं।
महापौर निर्मल जैन ने बताया कि बायो मेडिकल कचरे के उठान के लिए इस नंबर के अलावा पूर्वी दिल्ली नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 155303 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा शाहदरा उत्तरी एवं शाहदरा दक्षिणी जोन में बायो मेडिकल कचरे को उठाने के लिए तीन-तीन ऑटो टीपर लगाए गए हैं। इनपर कोविड स्टिकर भी लगाए गए हैं। जिससे ऑटो की पहचान कर आवश्यक दूरी बनाई जा सके।
उन्होंने बताया कि पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा कड़कड़डूमा स्थित श्मशान घाट को 19 अप्रैल से 24 घंटे के लिए सक्रिय कर दिया जाएगा। यहां 10 पुरानी चिताओं के साथ दो सीएनजी चिताएं 19 अप्रैल से शुरू कर दी जाएंगी। गाजीपुर श्मशान घाट में 30 अप्रैल से पांच सीएनजी चिताएं शुरू होंगी। मुस्लिम और ईसाई समुदाय के कोरोना मृतकों को भी दफनाने के लिए पर्याप्त जगह है।
विज्ञापन
महापौर ने जानकारी दी कि पूर्वी निगम ने अपने अधीन चार स्कूलों को चिन्हित किया है जिसमें लगभग 100 लोगों के आइसोलेशन की व्यवस्था की गई है। इन स्कूलों में ईस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट-20 बेड, मयूर विहार फेज -3 पॉकेट ए-3 में 15 बेड, जीटीबी एन्क्लेव नंद विहार- 40 बेड, सुभाष पार्क-30 बेड के अलावा क्रांति नगर सामुदायिक भवन में 50 बेड की व्यवस्था की गई है।