फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ED claimed in court that Satyendra Jains wife stays in Tihar for longer than scheduled time

Delhi: ED ने कोर्ट को बताया- तिहाड़ में सत्येंद्र जैन की पत्नी रुकती हैं तय वक्त से ज्यादा, खा रहे घर का खाना

Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

ईडी ने अदालत के समक्ष यह खुलासा किया है कि सत्येंद्र जैन को अदालत की इजाजत के बगैर घर पर पकाया हुआ खाना मिलता है। सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को उनके सेल तक पहुंचने की सुविधा दी गई है। कई बार वह मुलाकात के लिए तय समय से अधिक देर तक वहां रुकती हैं।

विज्ञापन
ED claimed in court that Satyendra Jains wife stays in Tihar for longer than scheduled time
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर खास सुविधाएं और रियायत दी जा रही हैं। निचली अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक हलफनामे का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा है कि वह अपनी पत्नी से नियमित रूप से मिलते हैं। सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को उनके सेल तक पहुंचने की सुविधा दी गई है। कई बार वह मुलाकात के लिए तय समय से अधिक देर तक वहां रुकती हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी ने ट्रायल कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया है। इसमें कहा गया है कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर खास बर्ताव करते हुए सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन के जेल मंत्री होने के नाते उन्हें मिलने वाली रियायतें और सुविधाएं सीधे तौर पर विशेषाधिकार के तहत आता है। ईडी ने हलफनामे में इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज की एक प्रति भी प्रस्तुत की है। ईडी के सूत्रों ने खुलासा किया है कि वीडियो फुटेज में सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल परिसर के अंदर मालिश करते हुए दिखाया गया है। सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाया गया है कि जेल अधीक्षक उनसे नियमित रूप से मिलते हैं।
विज्ञापन


ईडी ने अदालत के समक्ष यह भी खुलासा किया है कि सत्येंद्र जैन को अदालत की इजाजत के बगैर घर पर पकाया हुआ खाना मिलता है। जेल के सीसीटीवी फुटेज में जैन को सह-आरोपियों के साथ उनके सेल के अंदर घंटों तक मिलते हुए भी दिखाया गया है। मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की शिकायत पर आधारित था। इसमें आरोप लगाया गया था कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्ति अर्जित की थी, लेकिन वह इसका संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed