{"_id":"62d513814c148e76544c3ce9","slug":"ed-begins-questioning-delhi-minister-satyendar-jain-wife-poonam-jain-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Money Laundering: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तेज की जांच, सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम से शुरू की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Money Laundering: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने तेज की जांच, सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम से शुरू की पूछताछ
Mon, 18 Jul 2022 01:32 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:32 PM IST
सार
कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच तेज कर दी है। सत्येंद्र जैन से होते हुए ईडी आज उनकी पत्नी तक पहुंच गई है। सोमवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
ईडी ने 57 वर्षीय जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।Enforcement Directorate begins questioning Delhi minister Satyendar Jain's wife Poonam Jain, in connection with an alleged money laundering case.
— ANI (@ANI) July 18, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती होने से पहले अदालत ने 18 जून को जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। नौ जून को भी अदालत की सुनवाई के ठीक बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते समय बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद 27 जून को एक बार फिर अदालत ने जैन की न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया था।
सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध करने का आरोप लगाया है। 31 मार्च को, ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया।
ईडी ने 6 जून को जैन उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों के कई स्थानों पर छापे मारे थे, जिन्होंने या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सहायता की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में भाग लिया था। छापेमारी के दौरान 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और 1.80 किलो वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।