{"_id":"607128ae8ebc3edf6145244a","slug":"east-delhi-municipal-corporation-gives-5-percent-off-on-property-tax-who-get-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों के लिए खुशखबर : कोरोना का टीका लगवाएं और संपत्ति कर में पाएं बड़ी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों के लिए खुशखबर : कोरोना का टीका लगवाएं और संपत्ति कर में पाएं बड़ी छूट
Sat, 10 Apr 2021 09:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 10 Apr 2021 09:55 AM IST
सार
- महापौर निर्मल जैन ने घोषणा की, जारी किया जाएगा प्रमाणपत्र
- पूर्व में उत्तरी निगम भी कर चुका है अतिरिक्त छूट देने की घोषणा
विज्ञापन
टीकाकरण करवाने पर संपत्ति कर में मिलेगी छूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में यदि आप कोरोना टीका लगवाते हैं तो आपको संपत्तिकर में पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस संबंध में महापौर निर्मल जैन ने शुक्रवार को घोषणा की है। निगम का दावा है कि इससे कोरोना के टीकाकरण के लिए लोग प्रोत्साहित होंगे और टीकाकरण बढ़ेगा।
विज्ञापन
महापौर निर्मल जैन ने कहा कि निगम ने टीकाकरण कराने वाले संपत्तिधारकों को संपत्तिकर में पांच फीसदी अतिरिक्त छूट देने का फैसला किया है। निगम के इस फैसले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई है। ऐसे में टीकाकरण और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके ही नागरिकों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
जैन ने कहा कि पूर्वी निगम द्वारा संपत्तिकर में छूट टीकाकरण के प्रमाणपत्र के आधार पर प्रदान की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि जो भी लोग कोरोना टीका लगवाने के योग्य हैं वे नजदीकी केंद्रों पर पहुंच जल्द से जल्द टीका लगवाएं। जैन ने कहा कि वह खुद भी कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह टीकाकरण को लेकर किसी भी दुष्प्रचार या बहकावे में ना आएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरी निगम भी कोरोना का टीका लगवाने पर संपत्तिकर में पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट प्रदान करने की घोषणा कर चुका है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एडवांस संपत्तिकर जमा करने पर पहले से ही 15 फीसदी छूट का प्रावधान है।