{"_id":"60d092918ebc3e2e0952c094","slug":"e-beat-book-and-diary-of-constable-stolen-while-catching-suspects-police-registered-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: संदिग्धों को पकड़ने के दौरान सिपाही का ई-बीट बुक और डायरी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: संदिग्धों को पकड़ने के दौरान सिपाही का ई-बीट बुक और डायरी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 21 Jun 2021 06:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:52 PM IST
सार
सुभाष प्लेस थाने में तैनात सिपाही सोहन लाल ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 जून को वह इलाके में गश्त कर रहा था। अपनी ई बीट बुक और डायरी को अपनी बाइक की डिग्गी में रखा हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
सुभाष प्लेस इलाके में एक सिपाही की बाइक से उसका ई-बीट बुक और डायरी चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के समय सिपाही अपनी बाइक रोककर दो संदिग्धों को पकड़ने के लिए उसके पीछे गया था। लेकिन दोनों संदिग्ध उसे चकमा देकर फरार हो गए। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुभाष प्लेस थाने में तैनात सिपाही सोहन लाल ने थाने में दी शिकायत में बताया कि 18 जून को वह इलाके में गश्त कर रहा था। अपनी ई बीट बुक और डायरी को अपनी बाइक की डिग्गी में रखा हुआ था। रात करीब सवा आठ बजे एम ब्लॉक शकूरपुर के पास दो लड़के को संदिग्ध हालत में देखा। बाइक को वहीं खड़ी कर उन युवकों के पीछे गया। लेकिन अपनी ओर पुलिसकर्मी को आता देख दोनों युवक अलग अलग गली में घुसकर नजरों से ओझल हो गए।
विज्ञापन
काफी तलाशने के बाद सोहन लाल अपनी बाइक के पास पहुंचा। उसने बाइक की डिग्गी खुली हुई देखी और उसमें से ई-बीट बुक और डायरी गायब था। इस बारे में आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बताया। ई-बीट बुक में एक सिम लगा हुआ था। सिपाही ने तुरंत थाने में जाकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन