फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dwarka district police arrested workshop owner and mechanic on charges of vehicle theft

Girlfriends की जरूरतों ने बनाया चोर: पुलिस ने वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक को दबोचा, एक शिकायत ने खोला राज

Mon, 24 Jul 2023 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। वर्कशॉप में आने वाले वाहनों में कलपुर्जे लगाने के लिए उसी मॉडल की गाड़ी चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को स्क्रैप डीलर को बेच देते थे। 

विज्ञापन
Dwarka district police arrested workshop owner and mechanic on charges of vehicle theft
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अपनी प्रेमिकाओं से शादी करने के बाद उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने वाले वर्कशॉप मालिक और मैकेनिक को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपने वर्कशॉप में आने वाले वाहनों में लगने वाले कलपुर्जे के लिए उसी मॉडल के वाहन चोरी करते थे और फिर चोरी के वाहन का स्क्रैप करवाकर उसके कलपुर्जे उस वाहन में लगाते थे। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर स्क्रैप डीलर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से सात कार, होंडा सिटी कार का एक स्क्रैप इंजन और दो स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन

कार चोरी होने की पुलिस को मिली थी शिकायत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 4 जुलाई को डाबड़ी इलाके से एक सेंट्रो कार चोरी की शिकायत मिली। द्वारका जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। फुटेज में दिख रहे बदमाशों के लिए पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। 14 जुलाई को सिपाही अरविंद को बदमाशों के बुध विहार में होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर वाहन चोरों को पकड़ा
पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर बुध विहार निवासी मनीष बंसल और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छह लग्जरी कारें और दो चोरी की स्कूटी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के खुलासे के बाद पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने वाले सुभाष प्लेस निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई सेंट्रो कार और चोरी की होंडा सिटी कार का स्क्रैप इंजन भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से शादी करने के बाद जरूरतों को पूरा करने के लिए बने चोर
पूछताछ में मनीष और राहुल ने बताया कि वह बुध विहार में मोटर वर्कशॉप चलाते हैं। मनीष वर्कशॉप का मालिक है जबकि राहुल मैकेनिक है। दोनों अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड से प्रेम विवाह किया और अपने परिवार से अलग किराए के मकान में रह रहे थे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह आसानी से पैसा कमाने के लिए वाहनों की चोरी करने लगा। 

मनीष ने बताया कि जब कोई मॉडल की कार मरम्मत के लिए उनके वर्कशॉप में आती थी तो वह आवश्यक कलपुर्जे खरीदने के बजाय उसी मॉडल कार को चुरा लेते थे और उस चोरी की कार के स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल करते थे। राहुल बिना चाबी के कार का लॉक खोल देता था। कार की बची हुई बॉडी को मायापुरी ऑटो मार्केट में स्क्रैप डीलर प्रदीप को बेच देते थे। पुलिस ने बताया मनीष पर शाहबाद डेयरी थाने में उगाही और धमकाने का मामला दर्ज है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से सात मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed