फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DUSU elections: 39.45% voter turnout, counting today

Delhi News: डूसू चुनाव में 39.45 फीसदी हुआ मतदान, मतगणना आज

Thu, 18 Sep 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
DUSU elections: 39.45% voter turnout, counting today
-पिछले वर्ष से मतदान में चार फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन


52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ
52 मतदान केंद्र बनाए गये थे
195 पोलिंग बूथों
(नोटः खबर अपडेट होगी)

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 18 सितंबर।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में 39.45 फीसदी मतदान रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में 4.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। 21 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा। विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगी। वहीं नॉर्थ कैंपस में कुछ कॉलेज के बाहर हंगामा जरूर देखने को मिला। मगर, चुनाव शांतिपूर्वक होता नजर आया।

डूसू चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल एक लाख 55 हजार मतदाता थे। सभी पोलिंग बूथों के लिए कुल 133412 वोट थे। इसमें 52635 वोटों के मतदान का आंकड़ा प्राप्त हुआ। मतदान के लिए 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें 195 पोलिंग बूथ पर छात्रो ने मतदान किया। शाम पांच बजकर 43 मिनट तक 43 पोलिंग स्टेशनों से ईवीएम प्राप्त की जा चुकी थी। सुबह के 36 कॉलेजों और विभागों के सात मतदान केंद्रों और साउथ कैंपस में बने मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक वोट डाले गए। जबकि शाम के आठ कॉलेजों में दोपहर बाद तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


डूसू चुनाव के मुख्य अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी मतदान केंद्रों पर ऑब्जर्वर लगातार निरीक्षण करते रहे। मतदान के पश्चात ईवीएम को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पज हाल में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरा सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। डूसू चुनाव की मतगणना 19 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष डूसू चुनाव में 21 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में है। उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार, सचिव पद के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है। इसमें सात महिला उम्मीदवार शामिल है।

---------

पिछले कुछ वर्षों के मतदान की स्थिति



वर्ष
फीसदी

2024
35.2

2023
42

2019
39.9

2018
44.5

2017
42.8

2016
35.3

2015
43.3

2014
44

2013
45

2012
40

2011
30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed