फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Due to farmers agitation railway schedule deteriorated passengers upset more than a hundred trains affected 35 canceled

ध्यान दें: किसान आंदोलन की वजह से बिगड़ी रेलवे की समय-सारणी, यात्री परेशान, सौ से अधिक ट्रेन प्रभावित, 35 निरस्त

Tue, 21 Dec 2021 08:29 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 08:29 PM IST
सार

पंजाब में किसान आंदोलन ने रेलवे की समय-सारणी बिगाड़ दी है। ट्रेनों के निरस्त रहने व आंशिक रूप से निरस्त किए गए ट्रेन की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को जहां मुख्य रूप से 35 से अधिक ट्रेन निरस्त रही तो वहीं 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
Due to farmers agitation railway schedule deteriorated passengers upset more than a hundred trains affected 35 canceled
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में एक बार फिर किसान आंदोलन तेज हो गया है। इस वजह से लगातार दूसरे दिन रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेल पटरियों पर विरोध प्रदर्शन की वजह से इस रूट पर आवाजाही करने वाली ट्रेनों पर ब्रेक लगा है। तीन कृषि कानून वापस होने के बाद भी किसान अपनी कुछ मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। इस वजह से मुसाफिर हलकान हो रहे हैं।

विज्ञापन


पंजाब में किसान आंदोलन ने रेलवे की समय-सारणी बिगाड़ दी है। ट्रेनों के निरस्त रहने व आंशिक रूप से निरस्त किए गए ट्रेन की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को जहां मुख्य रूप से 35 से अधिक ट्रेन निरस्त रही तो वहीं 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। जगह-जगह ट्रेनें भी रूकी हुई हैं। आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने बुधवार व गुरुवार के लिए भी कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार को ट्रेन संख्या 04634 फिरोजपुर-जलंधर सिटी एक्सप्रेस स्पेशल के निरस्त रहने के साथ ही ट्रेन संख्या 04658 फिरोजपुर-बठिंडा एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या 19225 जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक्सप्रेस स्पेशल, ट्रेन संख्या14645 जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12137 मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल, ट्रेन संख्या 12421 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12477 जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल, ट्रेन संख्या 12919 अम्बेडकरनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक और ट्रेन निरस्त किए जा सकते हैं। इसी तरह गुरुवार को भी ट्रेन संख्या 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त रहेगी।

आंदोलन की वजह से मंगलवार को कई ट्रेन यात्रा गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी गई। इसमें मुख्य रूप से जननायक ब्यास तक ही चली तो ट्रेन संख्या 11449 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस धुरी तक ही चली। इसी तरह ट्रेन संख्या 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस जलंधर सिटी तक चली। इसी तरह बेगमपुरा एक्सप्रेस जलंधर कैंट तक चली तो ट्रेन संख्या 12445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जलंधर कैंट स्टेशन पर समाप्त हुई। बुधवार को भी कई ट्रेन अपनी दूरी तय नहीं करेंगी। इनमें मुख्य रूप से शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ब्यास तक चलेगी तो ट्रेन संख्या 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस जलंधर कैंट तक।

इसके अलावा अमरनाथ एक्सप्रेस मंगलवर को लक्सर तक चली तो जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से संचालित हुई। मंगलवार को अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस अपनी यात्रा नई दिल्ली से प्रारम्भ करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपनी यात्रा जलंधर सिटी से प्रारंभ करेगी। ट्रेन संख्या 14620 छिंदवाड़ा-फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस अपनी यात्रा बठिंडा से प्रारंभ करेगी। ट्रेन संख्या 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस अपनी यात्रा बरेली से प्रारम्भ करेगी।


आंदोलन की वजह से मंगलवार को निरस्त रही मुख्य ट्रेन
आंदोलन की वजह से मंगलवार को मुख्य रूप से 35 से अधिक ट्रेन निरस्त कर दी गईं। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। निरस्त रहने वाली ट्रेन में मुख्य रूप से शक्ति एक्सप्रेस, काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस, चंडीगढ-अमृतसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला, जम्मूतवी दूरंतो एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12412 अमृतसर-चंडीगढ इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12425 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12426 नई दिल्ली जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस, कटरा उत्तर संपर्क क्रांति, ट्रेन संख्या 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12470 जम्मूतवी कानपुर एक्सप्रेस, 14034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली मेल, 14503 कालका- श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, 14504 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-कालका एक्सप्रेस, 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, 14613 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली)-फिरोजपुर एक्सप्रेस, 14614 फिरोजपुर- साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) एक्सप्रेस, 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ सतलुज एक्सप्रेस, 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस, 22402 ऊधमपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस, 22462 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, 04463 लुधियाना-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 04635 लुधियाना-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 04625 लुधियाना-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 04626 फिरोजपुर-लुधियाना एक्सप्रेस स्पेशल, 04637 बठिंडा-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 04638 फिरोजपुर-जलंधर सिटी एक्सप्रेस स्पेशल, 04479 जलंधर सिटी-पठानकोट एक्सप्रेस स्पेशल, 04657 बठिंडा-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 04641 जलंधर सिटी-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, 06741 खेमकरण-भगतांवाला एक्सप्रेस स्पेशल, 06927 वेरका-डेरा बाबा नानक एक्सप्रेस स्पेशल, 06928 डेरा बाबा नानक-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed