{"_id":"69230e0b5f8954053709b341","slug":"dubai-based-cyber-fraudsters-duped-businessman-of-rs-592-crore-four-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-113645-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दुबई में बैठे साइबर ठगों ने कारोबारी से ठगे 5.92 करोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दुबई में बैठे साइबर ठगों ने कारोबारी से ठगे 5.92 करोड़, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
दुबई में बैठे साइबर ठग को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था दानिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने हल्द्वानी, उत्तराखंड के रहने वाले चार आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), आकिब (40) और मुख्य आरोपी मोहम्मद दानिश (22) के रूप में हुई है।
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दानिश दुबई में बैठे साइबर ठग को म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था। इसके बदले में उसे मोटा कमीशन मिलता था। अनस और कैफ दानिश के सहयोगी हैं। वहीं आकिब ने दानिश को अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए दिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 17 अप्रैल 2025 को दिल्ली के कारोबारी ने 5.92 करोड़ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच अपराध शाखा ने भी पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि कारोबारी ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था।
उस पर संपर्क करने पर एक महिला ने उससे बातचीत की। पीड़ित को निवेश करने के नाम पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। महिला ने यह भी बताया कि उनकी फर्म एनबीएफसी में नामित है। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर पैसे निवेश करना शुरू कर दिया। मोटी रकम निवेश करने के बाद जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उनको ब्लॉक कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनजीत कुमार व अन्यों की टीम ने पड़ताल की। छानबीन में पता चला कि ठगी की रकम 33 अलग-अलग खातों में गई थी। उसके आधार पर पुलिस खातों की पड़ताल करते हुए हल्द्वानी पहुंची और चारों आरोपियों को दबोच लिया। जांच के दौरान एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 10 शिकायत इनके खातों से लिंक हुई हैं। पुलिस ने 1.10 करोड़ की रकम को ट्रेस कर लिया है।