{"_id":"62727a3c77db4a5d170248f4","slug":"du-will-tell-differently-abled-students-how-to-take-admission-ashram-news-noi646506911","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू दिव्यांग विद्यार्थियों को बताएगा कैसे लें दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू दिव्यांग विद्यार्थियों को बताएगा कैसे लें दाखिला
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस साल स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) से होने हैं। सीयूईटी और दाखिला संबंधी जानकारी देने के लिए प्रशासन की ओर से हर हफ्ते वेबिनार आयोजित किए जा रहेे हैं। अब डीयू दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को दाखिले संबंधी जानकारी के लिए शुक्रवार को वेबिनार आयोजित करेगा। इसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीयूईटी आवेदन प्रक्रिया, अपलोड किए जाने वाले जरूरी दस्तावेज, कॉलेजों में लगने वाली हेल्प डेस्क के संबंध में छात्रों को अवगत कराया जाएगा। वेबिनार को डीयू के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/c/univofdelhi के माध्यम से देखा जा सकेगा।
वेबिनार में डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह भी शामिल होंगे] जबकि कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता, डीन दाखिला प्रो. हनीत गांधी, समान अवसर प्रकोष्ठ के ओएसडी प्रो. बिपिन तिवारी छात्रों के सवालों का जवाब देंगे। वेबिनार में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को https://tinyurl.com/7sxhsp9r पर पंजीकरण कराना होगा। इसके अलावा छात्रों की मदद के लिए डीयू की ओर से एक समर्पित वेबसाइट स्थापित की गई है, जिसमें व्यापक और विस्तृत तरीके से प्रवेश से संबंधित सभी प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा सीयूईटी 2022 की पंजीकरण प्रक्रिया को समझाने के लिए वीडियो ट्यूटोरियल भी बनाए गए हैं।
हेल्प डेस्क की जानकारी डीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध
कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता के अनुसार कई कॉलेज छात्रों को सीयूईटी फॉर्म भरवाने में मदद करने के लिए आगे आए हैं। कॉलेजों ने अपने परिसर में आईटी सुविधाओं के साथ हेल्प डेस्क सेंटर स्थापित किए हैं। छात्र इन हेल्पडेस्क पर पहुंच कर सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। हेल्प डेस्क के संबंध में जानकारी वेबसाइट admission.uod.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है।