{"_id":"6605b0cfab755b00050570ee","slug":"du-will-not-participate-in-centralized-counseling-of-cuet-score-for-ug-admission-vice-chancellor-ashram-news-c-340-1-del1013-43905-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू यूजी दाखिले में सीयूईटी स्कोर की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में नहीं लेगा भाग : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू यूजी दाखिले में सीयूईटी स्कोर की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में नहीं लेगा भाग : कुलपति
विज्ञापन
Iयूजीसी इसी साल से जेईई की तर्ज पर सीयूईटी स्कोर से सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलाटमेंट की कर रहा तैयारी I
I स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के लिए कुछ विश्वविद्यालयों से पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा I
Iसीमा शर्माI
Iनई दिल्ली। IIदिल्ली विश्वविद्यालय स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग में भाग नहीं लेगा। कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिला प्रक्रिया अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले बेहद अलग है। इसलिए फिलहाल आगामी शैक्षणिक सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग का हिस्सा नहीं बन पाएगा। इसकी जानकारी यूजीसी को दे दी गई है। I
Iविश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मेडिकल की नीट और इंजीनियरिंग की जेईई की तर्ज पर सीयूईटी स्कोर के आधार पर स्नातक दाखिले के लिए एक सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग आयोजित करने की योजना बनाई है। पिछले छह महीने से इस पर यूजीसी और विभिन्न विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच बैठकों के कई दौर भी आयोजित हो चुके हैं। यूजीसी इस साल कुछ विश्वविद्यालयों में पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत करने की तैयारी में है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम दोनों शामिल होंगे।I
I-- -I
Iआइडिया बेहद अच्छा I
Iयूजीसी ने एनईपी 2020 के तहत सिंगल विंडो से स्नातक दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी शुरू की थी। एनटीए परीक्षा लेता है और उसके बाद विभिन्न विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी के स्कोर से आगे अपने नियमों के तहत बेस्ट 4 और 5 विषय के आधार पर सीट अलॉट करते हैं। इससे डीयू जैसे विश्वविद्यालयों में 100 फीसदी कटऑफ से निजात मिली तो छात्रों को देशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से भी छुटकारा मिला। हालांकि अभी भी छात्रों को अपने मनपसंद विभिन्न विश्वविद्यालयों में जाकर दाखिला प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है। इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग का मकसद छात्रों को घर बैठे सभी विश्वविद्यालयों में एक सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग से सीयूईटी यूजी स्कोर से सीट अलॉट करने में मदद करना है।I
विज्ञापन
I-- -I
Iइस तरह करेगा काम I
Iसीयूईटी यूजी स्कोर से विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुल सीट और विषयों के आधार पर सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग करवाने की तैयारी चल रही है। इसमें सभी इच्छुक विश्वविद्यालयों की कुल सीट, विषय और आरक्षण के साथ पेज तैयार होगा। बड़े और छोटे विश्वविद्यालयों की सूची तैयार होगी। सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर छात्र अपने मनपसंद विश्वविद्यालय IIके लिए आवेदन कर सकेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी के बेस्ट स्कोर से सीट अलॉट करेंगे। इससे छात्र को हर राउंड की काउंसलिंग में कुल सीटों और खाली सीटों की जानकारी घर बैठे मिल जाया करेगी। इससे दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। I
I-- -- I
Iडीयू पीजी से कर सकता है शुरुआत I
Iकुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया कि स्नातक दाखिले में तो इस साल हम नहीं जुड़ेंगे। लेकिन सब ठीक रहा तो अगले साल से स्नातक दाखिला प्रक्रिया को जोड़ने की योजना है। हालांकि डीयू इस साल स्नातकोत्तर प्रोग्राम को इस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग से जोड़ सकता है। स्नातकोत्तर में करीब 11 हजार सीट हैं। जबकि स्नातक में करीब 70 हजार सीट हैं। I
I-- -I
Iसीयूईटी से 200 से अधिक विश्वविद्यालय जुड़ेI
Iसीयूईटी यूजी स्कोर से करीब 200 विश्वविद्यालय दाखिला दे रहे हैं। विभिन्न विश्वविद्यालयों में सिंगल विंडो से दाखिले के लिए सीयूईटी यूजी के लिए करीब 14.9 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंप्यूटर आधारित राष्ट्रीय दाखिला प्रवेश परीक्षा है। I

I