फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU will make students entrepreneurs, will run employment oriented course

Delhi : डीयू छात्रों को बनाएगा उद्यमी, चलेंगे रोजगारपरक पाठ्यक्रम, हर सेमेस्टर में स्किल कोर्स अनिवार्य

Mon, 16 Jan 2023 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 06:42 AM IST
विज्ञापन
DU will make students entrepreneurs, will run employment oriented course
Delhi University - फोटो : amar ujala

दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर लागू किए गए चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के तहत शुरू किए गए कौशल आधारित पाठ्यक्रमों से छात्रों को उद्यमी बनाने की तैयारी की है। डीयू ने दूसरे सेमेस्टर के लिए 68 स्किल इन्हासमेंट कोर्स का एक पूल बनाया है। इस पूल में से तीसरे से आठवें सेमेस्टर तक छात्र अपनी पसंद का कोर्स कर सकेंगे। अभी इनका मूल्यांकन डीयू की ओर से किया जाएगा। भविष्य में इंडस्ट्री से ही मूल्यांकन व इंटर्नशिप करने के विषय में सोचा जा रहा है।

विज्ञापन


डीयू की स्किल कमेटी की चेयरपर्सन प्रोफेसर पायल मागो नेे बताया कि जल्द शुरू होने वाले दूसरे सेमेस्टर के लिए 68 कोर्स तैयार कर लिए गए हैं। यह ऐसे कोर्स हैं जिन्हें करने के बाद छात्र न केवल उद्यमी बनेंगे बल्कि वह रोजगारन्मुख भी होंगे। इनमें सेसे कोर्स भी हैं जिन्हें छात्र अपने गृह नगर में जाकर शुरू कर सकते हैं। इनके लिए जमीन की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी। इनमें कुछ कोर्स हैं एक्वा कल्चर, लाख प्रोसेसिंग, जिनोमिक्स, सिल्क वॉर्म कल्चर, व मशरूम टेक्नॉलॉजी, ड्रैगन फ्रूट कल्चर शामिल है।
विज्ञापन


कुछ अन्य कोर्स हैं : इमेज स्टाइलिंग, रेडिएशन सेफ्टी, फॉरेसिंक केमिस्ट्री, चॉकलेट क्राफ्ट, डेयरी प्रोसेसिंग, फ्लोरिकल्चर, हॉर्टिकल्चर, ऑर्गेनिक फॉरमिंंग, स्मार्ट सिटी के लिए ग्रीन बेल्ट डेवलेपमेंट, पास्ता एंड पेस्ट्री टेक्नॉलॉजी, केमिस्ट्री ऑफ कॉस्मेटिक्स एंड हाइजिन प्रोडक्ट समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर सेमेस्टर में स्किल कोर्स करना अनिवार्य
प्रो. पायल ने बताया कि चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में हर सेमेस्टर में छात्र को स्किल कोर्स करना अनिवार्य है। ऐसे में इन्हें इस तरह से तैयार किया गया है जिसका इस्तेमाल वह भविष्य में भी कर सकें। छात्र अगले सेमेस्टर में पहले किए गए कोर्स से संबंधित कोर्स को या फिर अलग भी कर सकते हैं।


इस तरह से वह किसी कोर्स में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। अभी इनका मूल्यांकन डीयू ही करेगा। बाद में इनका मूल्यांकन इंडस्ट्री से कराने की सोच रहे हैं। साथ ही उन्हें इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले चालू सेमेस्टर के लिए 41 कौशल कोर्स तैयार किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed