{"_id":"629bd28f01644801fa1a3a74","slug":"du-may-adopt-new-formula-for-admission-in-eca-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: ईसीए कोटे में दाखिले के लिए डीयू अपना सकता है नया फॉर्मूला, तय सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक देने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: ईसीए कोटे में दाखिले के लिए डीयू अपना सकता है नया फॉर्मूला, तय सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक देने पर विचार
Sun, 05 Jun 2022 03:45 AM IST
विजय पुंडीर
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली।
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:45 AM IST
सार
इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक्सट्रा करिकुलर एक्टिवटी (ईसीए) कोटे के दाखिला फॉर्मूले में बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस कोटे के दाखिले के लिए ईसीए की श्रेणी के अनुसार सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 की दाखिला प्रक्रिया के तहत एक्सट्रा करिकुलर एक्टिवटी (ईसीए) कोटे के दाखिला फॉर्मूले में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार इस कोटे के दाखिले के लिए ईसीए की श्रेणी के अनुसार सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक देने पर विचार किया जा रहा है। इस पर अभी बैठकों का दौर जारी है, जल्द ही फैसला होने की संभावना है।
विज्ञापन
अब तक हर श्रेणी के लिए एक समान ही अंक रहते थे। वहीं, दो साल बाद इस बार ऑफलाइन ट्रॉयल होंगे। गतिविधि आयोजित करने के लिए इस बार कॉलेजों को नोडल सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेसट के माध्यम से सहमति ली जाएगी। सहमति के बाद यह तय होगा कि कौन से कॉलेज में कौन सी गतिविधि का ट्रॉयल होगा।
विज्ञापन
डीयू में इस बार सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के माध्यम से दाखिले होने हैं। वहीं ईसीए कोटे के लिए पहले ही तय कर दिया गया कि दाखिले का आधार 75 फीसदी ट्रॉयल व सर्टिफिकेट के अंक होंगे, जबकि 25 फीसदी वेटेज सीयूईटी के स्कोर को दी जाएगी। डीयू ईसीए दाखिले के लिए बनी कमेटी की संयोजक और सदस्य सचिव डॉ. दीप्ति तनेजा ने बताया कि इस बार 75 फीसदी अंकों के लिए विचार किया जा रहा है कि ईसीए की श्रेणी के अनुसार सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक हों। यदि इस पर सहमति बनती है तो प्रत्येक श्रेणी के लिए सर्टिफिकेट व ट्रॉयल के अंक समान नहीं होंगे। अंकों को श्रेणी की महत्ता के आधार पर बांटा जा सकता है। वहीं अभी यह तय होना बाकी है कि पूरे 75 फीसदी अंक में से कितने अंक ट्रॉयल के लिए होंगे व कितने अंक सर्टिफिकेट के लिए होंगे।
विज्ञापन
छात्रों को पोर्टल पर सर्टिफिकेट करने होंगे अपलोड
डॉ. दीप्ति ने बताया कि इस बार यह तैयारी की जा रही है कि पहले ही छात्रों से दाखिला पोर्टल पर उनके सर्टिफिकेट को अपलोड करवाया जाए। इसके लिए दाखिला पोर्टल खोलने पर विचार किया जा रहा है। पोर्टल पर पर छात्रों को अपनी गतिविधि से जुड़े पांच सर्वश्रेष्ठ सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा। दाखिले के समय इनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ सर्टिफिकेट को देखा जाएगा।
ईसीए की 14 श्रेणियां
क्रिएटिव राइटिंग (हिंदी-अंग्रेजी), डांस ((भारतीय शास्त्रीय, भारतीय लोक, पश्चिमी, कोरियोग्रॉफी) डिबेट(हिंदी-अंग्रेजी) डिजिटल मीडिया( फोटोग्राफी, फिल्म मेकिंग, एनिमेशन), फाइन आर्ट (स्केचिंग-पेटिंग, मूर्तिकला), म्यूजिक वोकल(इंडियन, वेस्टर्न), भारतीय संगीत वाद्य, पश्चिमी संगीत वाद्य, थियेटर, क्विज, एनसीसी, एनएसएस, योग, धर्मशास्त्र।