फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU is preparing to start community radio closed for many years

Community Radio DU : कई साल से बंद कम्युनिटी रेडियो शुरू करने की तैयारी में है डीयू, छात्रों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

Wed, 29 Jun 2022 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 05:21 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन ने अपने बंद कम्युनिटी रेडियो चैनल को दोबारा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले के मुकाबले यह ज्यादा विद्यार्थी हितैषी होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों की सहभागिता और उनकी लर्निंग पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
DU is preparing to start community radio closed for many years
demo pic... - फोटो : amarujala

विस्तार

नमस्कार...आप सुन रहे हैं 90.4 मेगाहट्रज डीयू कम्युनिटी रेडियो....। पांच साल पहले सुनाई देने वाली यह आवाज एक बार फिर गूंजेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) प्रशासन ने अपने बंद कम्युनिटी रेडियो चैनल को दोबारा शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पहले के मुकाबले यह ज्यादा विद्यार्थी हितैषी होगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा छात्रों की सहभागिता और उनकी लर्निंग पर ध्यान दिया जाएगा। प्रशासन इसे जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बनाए गए वर्किंग ग्रुप की ओर से बैठकें शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


डीयू ने वर्ष 2007 में अपना कम्युनिटी रेडियो शुरू किया था। इस पर छात्रों के लिए कॅरिअर गाइडेंस, सांस्कृतिक और दाखिले से जुड़ेे कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। इस पर दाखिले के दौरान छात्रों को विशेषज्ञों से अपने सवालों के जवाब भी मिलते थे। वर्ष 2016 में डीयू कम्युनिटी रेडियो के तत्वाधान में डीयू प्रौढ़ शिक्षा विभाग ने रेडियो ब्रॉडकॉस्टिंग कोर्स भी शुरू किया था। कुछ कॉलेज भी इस रेडियो से जुड़े थे, लेकिन मशीनें खराब होने के कारण और स्टाफ की कमी के चलते यह पांच साल पहले बंद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई चीजें होंगी शामिल
डीयू कम्युनिटी रेडियो से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इसे शुरू करने के लिए तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन अभी यह काफी शुरुआती स्तर पर है। कई बैठकें की जा चुकी हैं। फोकस है कि इसमें कुछ नए बदलाव देखने को मिले। कई नई चीजें इसमें शामिल करेंगे। हालांकि, अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह कब शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed