{"_id":"6165c5758ebc3e42667ed9e5","slug":"dtu-vice-chancellor-held-the-first-formal-meeting-with-the-officers-and-gave-directions","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीयू: कुलपति ने अधिकारियों संग की पहली औपचारिक बैठक, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीयू: कुलपति ने अधिकारियों संग की पहली औपचारिक बैठक, दिए निर्देश
Tue, 12 Oct 2021 10:58 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:58 PM IST
सार
डीटीयू के पूर्व कुलपति प्रो. योगेश सिंह के दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त होने के कारण उन्होंने यहां से त्यागपत्र दे दिया था। उनकी जगह एनएसयूटी के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी को डीटीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
DTU
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में पहले की तरह ही सभी व्यवस्थाएं बनी रहेंगी। सैनी ने डीटीयू का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद अधिकरियों के साथ औपचारिक रूप से पहली बैठक की है।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि डीटीयू में जैसी व्यवस्थाएं पूर्व कुलपति प्रो. योगेश सिंह बना कर गए हैं, वह चलती रहेंगी। इसके लिए उन्होने डीटीयू प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा भी जताई है। उन्होने कहा कि जब तक डीटीयू को नया नियमित कुलपति नहीं मिल जाता, पहले से चल रहे सभी कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। इस दौरान उन्होंने प्लेसमेंट व दाखिलों सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी भी ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डीटीयू के पूर्व कुलपति प्रो. योगेश सिंह के दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त होने के कारण सात अक्तूबर को उन्होंने डीटीयू कुलपति पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनकी जगह नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी को डीटीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन