फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTU exempts entrance exam for PhD admissions

Delhi News: डीटीयू ने पीएचडी दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा में दी छूट

Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
DTU exempts entrance exam for PhD admissions
डीटीयू ने पीएचडी दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा में दी छूट
विज्ञापन

-दिल्ली सरकार, भारत सरकार के अधिकारियों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए उठाया कदम

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने उच्च शिक्षा के लिए पीएचडी दाखिला में प्रवेश परीक्षा से छूट को मंजूरी दी है। यह कदम डीटीयू के गैर शिक्षण कर्मचारी से लेकर दिल्ली सरकार और भारत सरकार के अधिकारियों के लिए उठाया गया है। इस संबंध में डीटीयू ने अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार डीटीयू के गैर-शिक्षण कर्मचारी जिन्होंने कम से कम तीन साल की निरंतर सेवा पूरी कर ली है उनको अब पीएचडी दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि साक्षात्कार के लिए प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना आवश्यक है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह उम्मीदवार केवल अंशकालिक पीएचडी शोधार्थी के रूप में पंजीकृत होंगे और किसी भी प्रकार की विश्वविद्यालय फेलोशिप के पात्र नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना में दिल्ली सरकार और भारत सरकार के अधिकारियों को भी पीएचडी दाखिला प्रवेश परीक्षा से छूट देने की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार भारत सरकार या दिल्ली सरकार के तहत कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक अधिकारियों को भी प्रवेश परीक्षा से छूट मिलेगी। बशर्ते उन्होंने कम से कम पांच साल की नियमित सेवा पूरी की हो। प्राधिकरण से एनओसी के आधार पर पीएचडी दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा में छूट मिलेगी और सीधा साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यह कदम शोध को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed