फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC employees take out rally by writing demands on placards

Delhi News: तख्तियों पर मांगे लिखकर डीटीसी कर्मचारियों ने निकाली रैली

Mon, 01 May 2023 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
DTC employees take out rally by writing demands on placards
तख्तियों पर मांगे लिखकर डीटीसी कर्मचारियों ने निकाली रैली
विज्ञापन

एक महीने में नहीं हुई मांगों पर सुनवाई तो दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में नई बसें जल्द शामिल करने, अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत सहित अन्य मांगों के समर्थन में डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली डीटीसी मुख्यालय से शुरू होकर तीव्र मुद्रिका सेवा (टीएमएस) रूट पर आईटीओ, राजघाट, आईएसबीटी से होती हुई करीब 52 किलोमीटर पर समाप्त हुई। यूनियन प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग की विशेष आयुक्त को मांग पत्र सौंपा।

श्रम दिवस के मौके पर निकाली गई बाइक रैली करीब पांच घंंटे तक चली। तख्तियों पर लिखी मांगों को पूरा करने के लिए नारे लगाते कर्मी आगे बढ़ते रहे। यूनियन के महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने विशेष आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने बातचीत में जल्द सुनवाई का भरोसा दिया। यूनियन अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा कि पहले भी कर्मियों ने आवाज उठाई, लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो यूनियन कर्मी एक महीने बाद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख मांगे--
. डीटीसी के बेड़े में अपनी बसें जल्द की जाएं शामिल
. निविदा कर्मियों की नौकरी स्थायी किया जाए
. सफाई कर्मचारियों को 8 घंटे की नौकरी, समान काम का समान वेतन और न्यूनतम वेतन हो लागू
. कर्मचारियों की डिपो टू डिपो ड्यूटी
. डीटीसी कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके घरों से 10 किलोमीटर के दायरे में किया जाए
. डीटीसी की अंतरराज्यीय बसें तत्काल चालू हों
. डीटीसी व क्लस्टर बसों से खत्म हो किलोमीटर स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed