फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC approves 1500 e-buses

दिल्ली : डीटीसी ने 1500 ई-बसों के लिए दी मंजूरी, सीईएसएल की पहल 

Sun, 06 Mar 2022 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 03:47 AM IST
सार

कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) की इस पहल से दिल्ली की मौजूदा परिवहन व्यवस्था को स्वच्छ ईंधन में परिवर्तित करने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
DTC approves 1500 e-buses
ई-बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने परिवहन बेड़े में 1500 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) शामिल करने की मंजूरी दे दी है। कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) की इस पहल से दिल्ली की मौजूदा परिवहन व्यवस्था को स्वच्छ ईंधन में परिवर्तित करने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


बोर्ड की हालिया बैठक में डीटीसी के चेयरमैन को नई प्रणाली को लागू करने के लिए अधिकृत किया गया है। राजघाट डिपो से सर्कुलर रूट पर डीटीसी ने पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत कर दी है। मार्च के अंत तक 198 और ई-बसों को बेड़े में शामिल करने के लिए भी बोर्ड ने एक कंपनी को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


सीईएसएल की ग्रैंड चैलेंज योजना के पहले चरण में केंद्र सरकार ने बेंगलुरु, सूरत, हैदराबाद, कोलकाता और दिल्ली समेत पांच महानगरों में लो-फ्लोर एसी और 130 डबल डेकर सहित 5580 ई-बसों के परिवहन बेड़े में शामिल करने के लिए टेंडर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी बोर्ड ने 1500 एसी लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में 921 बसें उद्योग मंत्रालय की फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड इंड इलेक्ट्रिक व्हीकल-2 (फेम-2) के तहत शामिल की जाएंगी। शेष 579 ई बसें दिल्ली के बेड़े में दूसरे प्रावधानों के तहत शामिल की जाएंगी। 

बोर्ड ने इन बसों के लिए सब्सिडी के मद में 318.45 करोड़ रुपये सहित बिजली के बुनियादी ढांचे पर होने वाले खर्च के लिए दिल्ली सरकार से विचार-विमर्श के लिए डीटीसी के प्रबंध निदेशक से कहा है।

बैठक में इलेक्ट्रिक बसों की पार्किंग, संचालन और रखरखाव के लिए बोर्ड ने डीटीसी के 12 डिपो को स्वीकृति दे दी  है। पहली ई-बस का संचालन शुरू होने के बाद आनंद विहार-महरौली के बीच दूसरी बस सेवा की शुरुआत भी ट्रायल के तौर पर की गई है।

सीईएसएल भारी उद्योग मंत्रालय की फेम-2 योजना के तहत एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। सीईएसएल ने जनवरी में 5,500 करोड़ रुपये की निविदा जारी की थी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस अवसर पर कहा था कि केजरीवाल सरकार 100 प्रतिशत बसों के विद्युतीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही सीईएसएल की ग्रैंड चैलेंज योजना के तहत 1500 ई-बसें    उतारी जाएंगी। जुलाई तक 300 ई-बसों की पहली खेप सड़कों पर उतारे जाने की उम्मीद है।


डबल डेकर के संचालन की संभावनाएं तलाशी जा रहीं
डीटीसी बोर्ड ने अपनी बैठक में फेम-2 योजना के तहत 3 से 27 मार्च के दौरान 198 इलेक्ट्रिक बसों के लिए कंपनी इको लाइफ के अनुरोध को भी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। दिल्ली में डबल डेकर ई-बसों के संचालन की संभावनाएं तलाशी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed