फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DSEU releases first allotment list for three-year technical diploma programmes

Delhi News: डीएसईयू में तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा कार्यक्रमों की पहली आवंटन सूची जारी

Thu, 24 Jul 2025 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
DSEU releases first allotment list for three-year technical diploma programmes
-छात्र 26 जुलाई तक सीट को स्वीकार कर 29 जुलाई तक फीस का भुगतान कर सकते हैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपने तीन वर्षीय तकनीकी डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। इस वर्ष 7,000 से अधिक आवेदकों में से 2,773 उम्मीदवारों को मेरिट-कम-आरक्षण मानदंड और उनकी कार्यक्रम व परिसर प्राथमिकताओं के आधार पर दाखिला दिया गया है। इस सूची में 2,000 से अधिक आवेदकों को उनकी पहली पसंद का कार्यक्रम और परिसर मिला है।
अब इस आवंटित सीट को छात्र 26 जुलाई शाम पांच बजे तक स्वीकार कर सकते हैं। जबकि 29 जुलाई तक फीस का भुगतान किया जा सकता है। ओपन श्रेणी (गैर-दिल्ली) के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ रैंक सबसे अधिक रही, इसके बाद ओपन श्रेणी (दिल्ली) के उम्मीदवारों की है। उम्मीदवार अपने रैंक, आवंटित कार्यक्रम और परिसर की जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.dseu.ac.in पर दिए गए एडमिशन पोर्टल लिंक पर लॉग इन करके देख सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार जिन्हें उनकी पहली पसंद आवंटित हुई है, वे सीधे सीट स्वीकार कर ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। जिन्हें पहली पसंद से भिन्न कोई अन्य विकल्प मिला है, वे वर्तमान प्रस्ताव को अंतिम रूप में स्वीकार कर सकते हैं या स्वीकृति के साथ अपग्रेड विकल्प का चयन कर सकते हैं, जिससे वे अगले चरण में उच्च प्राथमिकताओं पर दुबारा विचार के पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय-सीमा के भीतर सीट स्वीकृति या शुल्क भुगतान न करने की स्थिति में दाखिला स्वत: रद्द कर दिया जाएगा और वह सीट अगले दौर में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त डीएसईयू कुछ विशिष्ट कार्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिनमें दो सह-शैक्षणिक और दो केवल महिला परिसरों में संचालित कार्यक्रम शामिल हैं।

जिन आवेदकों को पहले चरण में सीट आवंटित नहीं हुई हैं, वे भी लॉग इन कर अपनी मेरिट रैंक देख सकते हैं और श्रेणी के अनुसार अंतिम प्रवेश रैंक की तुलना कर सकते हैं, जिसकी जानकारी यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध है।


डीएसईयू कुलपति प्रो अशोक कुमार नगावत ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे डिप्लोमा छात्रों की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि वे विद्यालय से कौशल-केंद्रित उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। डीएसईयू जल्द ही बीटेक, यूजी सर्टिफिकेट और यूजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए भी सीट आवंटन सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed