फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drunk man fired a bullet from a pistol, it hit the glass of a neighbor's house

Delhi News: नशे में पिस्टल से चली गोली, पड़ोसी के घर के शीशे पर लगी

Fri, 06 Jun 2025 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Drunk man fired a bullet from a pistol, it hit the glass of a neighbor's house
नशे में पिस्टल से चली गोली, पड़ोसी के घर के शीशे पर लगी
विज्ञापन


-द्वारका सेक्टर-23 के भरथल गांव की घटना, हताहत कोई नहीं, पीड़ित की शिकायत पर पड़ोसी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका इलाके में नशे में गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोली पड़ोसी के घर के शीशे पर लगी थी। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जान सांसत में डालने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, 20 मई को द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस को भरथल गांव निवासी गजेन्द्र दत्त के घर पर गोली चलने की सूचना मिली। द्वारका सेक्टर 23 थाने के प्रभारी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने देखा खिड़की का कांच टूटा हुआ था। कमरे के दरवाजे पर निशान था और एक खोखा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर के आस-पास स्थित सभी इमारतों की जांच की। जहां से उनके घर पर गोली चलने की संभावना हो सकती थी। जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता के घर के ठीक सामने घर में कुछ संदिग्ध दिखा। उस घर की खिड़की का शीशा भी टूटा हुआ था तथा खिड़की के ठीक नीचे स्थित टीन शेड के कुछ हिस्से को साफ किया गया था। बाकी हिस्से पर धूल जमी हुई थी। उस घर में लगा सीसीटीवी कैमरा काम नहीं कर रहा था। घर के मालिक राकेश (40) से पुलिस ने पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने कमरे में अकेला शराब पी रहा था। नशा होने के बाद वह पिस्टल को चेक करने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। आरोपी साप्ताहिक बाजार में लाइट सप्लाई करता था। उसने बताया कि गांव निवासी युवक से 10 साल पहले पिस्टल खरीदी थी। युवक की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed