फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drone will deliver blood and medicines in delhi hospitals

दिल्ली : अब बच पाएगी गंभीर मरीजों की जान, खून से लेकर दवाएं तक पहुंचाएगा ड्रोन

Sat, 11 Dec 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 04:50 AM IST
सार

ट्रायल में मिली सफलता के बाद ब्लड बैंक से अस्पतालों तक गंभीर मरीजों के लिए रक्त की कमी को ड्रोन के जरिये दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
Drone will deliver blood and medicines in delhi hospitals
ड्रोन - फोटो : pixabay

विस्तार

अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को अब इलाज के लिए न तो लंबा इंतजार करना होगा और न खाना, दवाइयों अथवा खून के लिए अब सड़कों पर जाम से जूझना होगा। ड्रोन से अस्पताल में भर्ती मरीजों को खाना, दवाई और जरूरतमंदों को खून भी मुहैया कराया जाएगा। इससे कई गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ट्रायल के तौर पर द्वारका के अस्पतालों के साथ साथ जरूरतमंदों को खाना और दवाई मुहैया की गईं। 

विज्ञापन


प्रगति मैदान में नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन उपकरणों की तीन दिवसीय एक्सपो में ड्रोन बनाने वाली कंपनी टर्बो के गगनदीप सिंह ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारी हो चुकी है। वर्ल्ड यूएवी (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) फेडरेशन (भारत) के अध्यक्ष इकबाल सिंह जगदेवा ने बताया कि ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा के साथ साथ नागरिक सुविधाओं के लिए भी किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण काल में द्वारका के एक निजी अस्पताल में अलग अलग फ्लोर पर ड्रोन की मदद से खाना और दवाईयां पहुंचाई गई। कमांड के मुताबिक वार्ड नंबर तक पहुंचाने में सक्षम ड्रोन की कीमत भले ही अधिक होगी, मगर जिंदगी से ज्यादा नहीं।
विज्ञापन


ड्रोन बनाने वाली कंपनी के केएम जगदीश ने कहा कि इसके लिए तैयारियां हैं। कमांड के मुताबिक किसी भी फ्लोर पर दवाईयां खिड़कियों और रैंप से उपरी मंजिलों में भेजी जा सकती हैं। ट्रायल में मिली सफलता के बाद ब्लड बैंक से अस्पतालों तक गंभीर मरीजों के लिए रक्त की कमी को ड्रोन के जरिये दूर किया जाएगा। ब्लड बैंक से जरूरत के मुताबिक यूनिट मंगवाए जाएंगे। ड्रोन के इस्तेमाल से न तो इंतजार करना होगा और न ही जाम से जूझना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से किया जा रहा है कीटनाशक का छिड़काव भी

स्टॉर्ट अप से शुरुआत करने वाली कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक और पवन दूबे ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा ड्रोन तैयार किया है। इसका इस्तेमाल खेतों में कीटनाशक के छिड़काव के लिए किया जा चुका है। एक ड्रोन करीब 45 मिनट तक तीन किलोमीटर के दायरे में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसके साथ रोबोट का भी इस्तेमाल करने पर सहूलियतें और भी बढ़ जाएंगी। फिलहाल देश की रक्षा सेवाओं में भी इसका इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed