फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Drains falling into Yamuna river closed and sewer overflows in Delhi

दिल्ली अब क्या होगा: यमुना नदी में गिरने वाले सभी नाले बंद, सीवर ओवरफ्लो, बारिश बढ़ा देगी मुश्किलें

Wed, 12 Jul 2023 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 09:16 PM IST
सार

दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना नदी में गिरने वाले सभी नाले बंद कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में बारिश का पानी शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

विज्ञापन
Drains falling into Yamuna river closed and sewer overflows in Delhi
एसएफएस डीडीए सोसायटी मुखर्जी नगर में भरा सीवर का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी में जलस्तर का रिकॉर्ड टूटने पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने उसमें गिरने वाले अपने 17 नाले बंद कर दिए हैं। विभाग और एमसीडी इन नालों का पानी पंपों के माध्यम से यमुना नदी में डालने लग गए हैं। उधर, कुछ इलाकों में सीवर और नाले-नालियों के ओवरफ्लो होने की शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। लिहाजा राजधानी में बारिश होने पर यमुना नदी से दूर दराज रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ के हालात हो सकते हैं।

विज्ञापन

सभी नालों को किया गया बंद
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने यमुना नदी में गिरने वाले अपने 17 नालों के स्लूस गेट बंद कर दिए गए है। इसके चलते बरसाती पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया है और नाले उफान पर आने पर बारिश का पानी सड़कों एवं गलियों में बहना तय है। पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के करीब पांच हजार छोटे बड़े नाले है और उनका पानी बंद किए गए 17 नालों के माध्यम से यमुना नदी में पहुंचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने पर बढ़ेगी मुश्किलें
इसी तरह सीवरेज का पानी भी इन नालों के माध्यम से यमुना नदी में जाता है। इस कारण बारिश होने पर अधिकांश रिहायशी इलाकों को बाढ़ से कोई नहीं बचा पाएगा। क्योंकि पीडब्ल्यूडी और एमसीडी के सभी नालों की समुचित निकासी की व्यवस्था बंद हो गई और अब बारिश होने पर उसके नाले ओवर फ्लो होने तय है। बारिश का पानी सड़कों और गलियों में पानी जमा होने की संभावना हो गई है।

विज्ञापन

इन इलाकों से आ रही शिकायतें
उधर मुखर्जी नगर, मॉडन टाउन, राणा प्रताप बाग, तिमारपुर, जहांगीरपुरी, नजफगढ़, विकासपुरी, उत्तम नगर, जनकपुरी आदि इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की शिकायतें आनी शुरू हो गई है। इस संबंध में प्रभावित लोगों ने दिल्ली जल बोर्ड के समक्ष शिकायत की है।

फरीदाबाद में जलभराव से लोग परेशान
एक ओर यमुना और दूसरी ओर बारिश का पानी शहर के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शहर के चारों ओर लोग जलभराव के कारण दुखी नजर आ रहे है। सेक्टरों से लेकर कॉलोनियों के लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे है। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को नाराजगी जाहिर की। स्थानीय निवासी विद्या देवी ने बताया कि पहले सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी अब बारिश व गंदा पानी घरों में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा एसजीएम नगर, पर्वतीय कॉलोनी, जीवन नगर सहित अन्य हिस्सों में बुरा हाल है। स्थानीय निवासी यशवंत सिंह और गीता देवी ने बताया कि गलियों में जलभराव है। घरों से निकलना दूभर हो गया है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। टैंकर खरीदकर गुजारा कर रहे हैं, लेकिन किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed